Headlines

गुरुग्राम में NH-48 पर डंपर ने डिलीवरी बॉय को कुचला:हाईवे पर राइडरों का हंगामा; पुलिस को नहीं उठाने दी डेडबॉडी




गुरुग्राम में नेशनल हाईवे नंबर 48 पर खेड़की दौला टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार डिलीवरी बॉय को बुरी तरह कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि डिलीवरी बॉय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी डंपर ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस दर्दनाक घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में डिलीवरी बॉयज मौके पर इकट्ठा हो गए। एम्बुलेंस के देरी से पहुंचने और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोशित डिलीवरी बॉयज ने हाईवे पर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित डिलीवरी राइडरों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया है। सुबह डिलीवरी करने जा रहा था प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक युवक ग्रॉसरी प्रोवाइडर जेप्टो कंपनी में काम करता था और सुबह की डिलीवरी करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान खेड़की दौला टोल प्लाजा के बाद उसे एक डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गया और डंपर के टायर के नीचे आ गया। डंपर ड्राइवर मौके से फरार हादसे के बाद डंपर ड्राइवर नीचे उतरा और टायर के नीचे फंसे डिलीवरी बॉय को निकालने की बजाय मौके से फरार हो गया। कुछ ही मिनट में डिलीवरी बॉय ने तड़प-तड़प का दम तोड़ दिया। मौके से गुजर रहे दूसरे डिलीवरी बॉय ने जब हादसा देखा, तो उसने अपने साथियों को बुला लिया और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस आने में देरी, भड़के राइडर पुलिस मिलने के बाद सबसे पहले फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। उसके काफी देर बाद एंबुलेंस और पुलिस टीम पहुंची। जिससे डिलीवरी राइडरों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने शव उठा रहे पुलिसकमियों को रोक दिया और हंगामा शुरू कर दिया। एंबुलेंस में आए एक व्यक्ति ने जब शव को डंपर के नीचे से निकालने का प्रयास किया, तो डिलीवरी राइडरों ने उसे खदेड़ दिया और उसके साथ हाथापाई की। जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने अपने आला अधिकारियों को मामले की गंभीरता की जानकारी दी। फिलहाल मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है और डिलीवरी राइडर शव नहीं उठाने दे रहे हैं। हाईवे पर जाम की स्थिति बनी डिलीवरी राइडरों के हंगाम के कारण एनएच-48 पर मानेसर की तरफ जाने वाली लाइन में वाहनों की लाइन लग गई है। सुबह ऑफिस टाइम में जाम बढ़ सकता है। पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और वाहनों को सावधानीपूर्वक निकाला जा रहा है। इस खबर को तेजी से अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *