Headlines

पंजाबी इन्फ्लुएंसर मर्डर: रिंकू के घर दबिश, पिता भी फरार:मोबाइल बंद,सर्विलांस पर लगाया; दोस्त-रिश्तेदारों पर भी नजर, पिंदा के सामने बैठाकर नेहा से पूछताछ




चंडीगढ़ सेक्टर-34 में पंजाबी इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी रिंकू की तलाश में चंडीगढ़ पुलिस कई दिनों से पंजाब के मोगा स्थित उसके घर पर दबिश दे रही है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही रिंकू और उसका पिता फरार हो गए। उसकी मां की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि भाई-बहन विदेश में रहते हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि रिंकू प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाया था, लेकिन उसका मोबाइल बंद आ रहा है। पुलिस अब उसके दोस्तों और रिश्तेदारों पर भी नजर रख रही है। पुलिस के लिए रिंकू की गिरफ्तारी इस केस में अहम मानी जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि मनजीत कौर को सेक्टर-34 से कहां ले जाया गया और उसे जलाने की असल जगह क्या थी। दरअसल, मौत से पहले बनाए गए वीडियो में मनजीत कौर ने कहा था कि उसे मोरिंडा ले जाकर जलाया गया। वहीं, पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी परमिंदर सिंह उर्फ पिंदा ने पूछताछ में बताया कि मनजीत को मोरिंडा नहीं ले जाया गया था, बल्कि सेक्टर-34 में ही उसे आग लगाई गई थी। पिंदा से आमने-सामने बैठाकर नेहा से दो घंटे पूछताछ मामले में मनजीत कौर की सहेली नेहा से भी पुलिस ने पूछताछ की है। मनजीत की मौत से पहले PGI में बनाया गया वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने नेहा को पूछताछ के लिए बुलाया था। इस वीडियो में मनजीत ने नेहा का नाम लिया था। थाना-34 पुलिस ने रविवार को नेहा से करीब दो घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान उसे गिरफ्तार आरोपी परमिंदर सिंह उर्फ पिंदा के सामने बैठाकर भी पूछताछ की गई। पिंदा ने पुलिस के सामने नेहा की घटना के समय मौके पर मौजूदगी से इनकार किया। पिंदा बोला- सेक्टर-34 में मैं, रिंकू और शिभू थे पुलिस पूछताछ में पिंदा ने बताया कि जिस समय मनजीत कौर को सेक्टर-34 से ले जाया गया, उस समय वहां तीन लोग मौजूद थे। इनमें वह खुद, रिंकू और शिभू शामिल थे। पुलिस ने पिंदा के बयान के साथ नेहा के मोबाइल की लोकेशन भी खंगाली। जांच में नेहा की लोकेशन घटना के समय सेक्टर-34 में नहीं मिली। फिलहाल पुलिस जांच में मनजीत कौर की हत्या में नेहा की कोई भूमिका सामने नहीं आई है। रिंकू का मोबाइल बंद, पिंदा ने बताया- मेरा दोस्त है पुलिस पूछताछ में पिंदा ने बताया कि रिंकू उसका दोस्त है। उसने पुलिस को रिंकू के मोबाइल के संबंध में भी जानकारी दी। पुलिस ने रिंकू के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया था, लेकिन उसका फोन बंद आ रहा है। पिंदा की निशानदेही पर पुलिस ने पंजाब और मोहाली में कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन रिंकू का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस उसके दोस्तों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि उसके ठिकाने का पता लगाया जा सके। हत्या से पहले रिंकू और मनजीत में फोन पर हुई बहस परमिंदर सिंह उर्फ पिंदा को पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड खत्म होने के बाद बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में बुडैल जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मनजीत कौर को सेक्टर-34 ले जाने से पहले रिंकू और उसके बीच फोन पर बातचीत हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच काफी बहस और गाली-गलौच हुई। दोनों गुस्से में थे। इसके बाद रिंकू अपने साथियों के साथ मनजीत को लेने सेक्टर-34 पहुंचा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सेक्टर-34 में भी मनजीत और आरोपियों के बीच गाली-गलौच हुई। इसके बाद उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर वहां से ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-34 से कुछ दूरी पर ले जाकर मनजीत कौर को आग लगा दी गई। रिंकू की गिरफ्तारी से खुलेंगे कई सवाल इस केस में पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल मनजीत कौर को जलाने की जगह को लेकर है। मरने से पहले बनाए गए वीडियो में मनजीत ने मोरिंडा में जलाने की बात कही थी, जबकि गिरफ्तार आरोपी पिंदा ने सेक्टर-34 में ही आग लगाने की बात कही है। ऐसे में पुलिस मुख्य आरोपी रिंकू की गिरफ्तारी के जरिए घटना की पूरी कड़ी और मनजीत की मौत से पहले की घटनाओं को जोड़ने की कोशिश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *