Headlines

अपहरण के बाद ढाई साल के बच्चे की हत्या:नदी किनारे मिला शव, गला घोंटकर मर्डर की आशंका; पिता बोले- पाटीदार से विवाद चल रहा था




भागलपुर में लापता ढाई साल के बच्चे का शव श्रीरामपुर घाट के पास नदी किनारे मिला है। गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान आदित्य कुमार के तौर पर हुई है। घटना नाथगर थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलने पर सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखता हुए डॉग स्क्वायड और FSL की टीम को बुलाया गया है। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात आदित्य अपने पिता के साथ लालूचक स्थित महावीर मंदिर परिसर में सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाश उसे उठाकर ले गए। सुबह चार बजे जब पिता की नींद खुली तो बच्चे को अपने पास नहीं देखा। उसके बाद काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। थक-हारकर बच्चे के अपहरण की लिखित शिकायत नाथनगर थाना में दर्ज कराई। आंख के पास चोट के निशान बुधवार सुबह करीब पांच बजे आदित्य के चाचा शौच के लिए घाट की ओर गए, जहां नदी की धारा में एक बच्चे का शव दिखाई दिया। स्थानीय लोगों की मदद से शव बाहर निकाला गया। उसकी पहचान आदित्य कुमार के रूप में हुई। प्रारंभिक तौर पर बच्चे के दाहिने आंख के पास चोट का निशान मिला। एफएसएल की शुरुआती जांच में जीभ बाहर निकली होने के आधार पर गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छठी समारोह की खुशियां मातम में बदली मृतक के पिता पांचू मंडल ने बताया कि मंगलावर को घर में तीसरे बच्चे के जन्म की खुशी में छठी का कार्यक्रम था। घर छोटा होने और मेहमान अधिक रहने के कारण अपने मंझले बेटे आदित्य को लेकर महावीर मंदिर परिसर में सोने चले गए थे। देर रात किसी ने सोते समय बच्चे का अपहरण कर लिया। गोतिया(पाटीदार) परिवार से पहले से विवाद चल रहा है। कार्यक्रम के दौरान उन्हें धमकी भी दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज वहीं, इस संबंध में नगर डीएसपी-2 राकेश कुमार ने बताया कि पहले अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। अब हत्या की धारा जोड़ी जाएगी। एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। इलाके में आक्रोश का माहौल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम की हत्या से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *