![]()
मोहाली के जीरकपुर स्थित पीर मुछल्ला क्षेत्र से गुजरती घग्गर नदी में अवैध माइनिंग के आरोप में ढकोली पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें मोहाली के विकास सिंगला और पिंजौर के यासीन को नामजद किया गया है, जबकि 5 अन्य आरोपियों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि घग्गर नदी में शुक्रवार रात के समय बिना सरकारी मंजूरी के जेसीबी और टिप्परों की मदद से खनन किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी अपनी मशीनरी लेकर मौके से फरार हो गए। माइनिंग एक्ट और BNS के तहत केस
पुलिस ने इस मामले में BNS की धारा 303(2) और माइनिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अब नामजद आरोपियों के साथ अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। कब से हो रही थी माइनिंग, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस की जांच में अब यह पता लगाया जा रहा है कि घग्गर नदी में अवैध माइनिंग कब से चल रही थी। इसके अलावा मौके पर इस्तेमाल की गई जेसीबी और टिप्पर किसके हैं और इस खनन से सरकार को कितने राजस्व का नुकसान हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है।
Source link
मोहाली में घग्गर नदी में अवैध माइनिंग:JCB-टिप्परों से हो रहा था खनन, पुलिस को देखते ही मशीनरी लेकर भागे; 7 पर केस
