Headlines

कोटपूतली में 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:ट्रेलर से चना चोरी के आरोप में सरूंड पुलिस ने पकड़ा, आरोपी पर पहले से 15 केस दर्ज




कोटपूतली पुलिस ने ट्रेलर से सामान चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सरूंड थाना पुलिस ने उसे ‘एरिया डोमिनेशन अभियान’ के तहत यह गिरफ्तारी की। पुलिस ने 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश अशोक गुर्जर को गिरफ्तार किया है। उस पर ट्रेलर से चने के कट्टे चोरी करने का आरोप है। जुलाई की है घटना मामला 8 जुलाई को गुढ़ा रामपुर (बानसूर) निवासी बलराम (50) ने दर्ज कराया था। उनका ट्रेलर 2 जुलाई को अजमेर से चना भरकर चला था। 4 जुलाई को ड्राइवर ने शाहजहांपुर टोल प्लाजा के पास से चने के कट्टे चोरी कर गाड़ी छोड़ दी थी। आरोपी पर 15 मामले दर्ज शाहजहांपुर पुलिस ने पहले ट्रक ड्राइवर संजू उर्फ संजय जाट (22) को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से चोरी किए गए चने के 77 कट्टे बरामद हुए थे। वारदात में शामिल अशोक गुर्जर घटना के बाद से फरार था। उसके खिलाफ कई थानों में 15 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उससे अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *