![]()
अनूपपुर जिले के अमोदा गांव में शनिवार सुबह एक युवक ने अपनी नानी, नाना और मां की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। इस घटना में चार अन्य लोग घायल हो गए, जिनका शहडोल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, 32 वर्षीय प्रेम सिंह गोंड मानसिक विक्षिप्त है। वह अपनी मां के साथ कुछ समय से नाना-नानी के घर अमोदा में रह रहा था। मृतकों में 70 वर्षीय नानी भन्नी बाई गोंड, 75 वर्षीय नाना संपत सिंह गोंड और 50 वर्षीय मां अनूपिया बाई शामिल हैं। शुक्रवार रात करीब 1-2 बजे प्रेम सिंह ने गांव के मंदिर पुजारी गंगा सिंह पर भी हमला किया था। ग्रामीणों ने उसे हाथ-पैर बांधकर बैठा दिया था। मां ने खोली थी रस्सियां सुबह 4 से 5 बजे के बीच मां अनूपिया बाई ने यह सोचकर उसकी रस्सी खोल दी कि वह शांत हो गया है। इसके बाद प्रेम सिंह ने पास रखे डंडे से तीनों पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मामा और उनकी बेटियों पर हमला इसके बाद युवक ने अपने मामा व उसके दो बेटियों पर भी डंडे से हमला किया, जिसमें तीनों को चोटें आई। हालांकि प्राथमिक सूचना में नानी की मौत होने की जानकारी आई थी, लेकिन कुछ समय बाद मां और नाना की भी मौत होने की सूचना मिली। घटना के सूचना पर स्वयं मौके स्थल पहुंचकर जायजा लिया है। आरोपी को अभिरक्षा में लिया फॉरेंसिक टीम को भी गांव बुलाया गया, जहां साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। घटनास्थल की घेराबंदी कर दिया गया है। शवों का पंचनामा तैयार करते आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
Source link
मानसिक विक्षिप्त युवक ने की नाना-नानी और मां की हत्या:मामा की दो बेटियों समेत चार घायल; अनूपपुर के अमोदा गांव में वारदात
