Headlines

AAP हलका इंचार्ज ने धान खरीद का जायजा लिया:पट्टी मंडी पहुंचे, किसानों से अपील- सूखा धान लाएं, 24 घंटे में सीधे भुगतान होगा




आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज जसकरण सिंह जस्सा पट्टी ने आज पट्टी दाना मंडी में धान खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदेगी। जस्सा पट्टी ने धान की खरीद करवाई। उन्होंने कहा कि इस साल मंडियों में अच्छी क्वालिटी का धान आ रहा है। केंद्रीय पूल के लिए 180 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य है। किसानों को उनकी फसल का भुगतान सीधे बैंक खातों में 24 घंटे के भीतर किया जा रहा है। 42,786 करोड़ रुपए की नकद ऋण सीमा (CCL) को मंजूरी मिली है। जस्सा पट्टी ने किसानों से अपील की कि वे सूखा धान ही मंडी में लाएं। इससे उन्हें 2,461 रुपए प्रति क्विंटल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) मिलेगा। सभी मंडियों में व्यापक प्रबंध किए गए हैं
जस्सा पट्टी ने कहा कि खरीद सीजन को सुचारू, पारदर्शी और निर्बाध ढंग से चलाने के लिए प्रदेश की सभी मंडियों में व्यापक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में पहुंच रही फसल की खरीद, लिफ्टिंग और भुगतान में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। किसानों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाए। पर्यावरण की रक्षा करना साझा नैतिक जिम्मेदारी
जस्सा पट्टी ने कहा कि पंजाब की पवित्र धरती और पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की साझा नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पराली के उचित प्रबंधन के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे पराली न जलाएं और पर्यावरण की रक्षा में सरकार का सहयोग करें। इस मौके पर गुरपिंदर सिंह उप्पल चेयरमैन, गुरजीत सिंह सचिव, सुखदीप सिंह मंडी सुपरवाइजर, निशान सिंह इंस्पेक्टर, दिलबाग सिंह, राजबीर सिंह प्रधान, गुरचेत सिंह, हरपाल सिंह, कंवलजीत सिंह, डॉ. कुलवंत सिंह, राजेश कुमार, वीर सिंह, बलजिंदर सिंह, गुरिंदर कुमार, रमेश अरोड़ा, कुलदीप बेदी, सेवा सिंह उबोके, अमन कुमार, नरेश छाबड़ा, अजीत पाल सिंह के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *