Headlines

अररिया-ससुराल में शादीशुदा युवक की संदिग्ध मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान; परिजन बोले-'हत्या हुई', ससुराल पक्ष फरार




अररिया के रानीगंज थाना क्षेत्र के पचिरा गांव में शादीशुदा युवक हिमालय ऋषिदेव (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक हरियावारा गांव का रहने वाला था। परिजनों ने उसके शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई है। घटना के बाद से युवक के ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार बताए जा रहे हैं। तीन साल पहले हुई थी शादी, सात महीने से ससुराल में रह रहा था हिमालय की शादी करीब तीन साल पहले पचिरा पटवा टोला में हुई थी। उसकी एक बेटी भी है। परिजनों के अनुसार, वह पिछले करीब सात महीने से ससुराल में ही रह रहा था और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। तीन दिन पहले मजदूरी से लौटकर आया था बताया गया कि हिमालय तीन दिन पहले बाहर से मजदूरी कर अपने ससुराल लौटा था। शुक्रवार शाम उसने अपने भाई से फोन पर बातचीत भी की थी। इसके अगले दिन परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिली। घर पहुंचने पर ससुराल पक्ष के लोग मिले गायब मौत की खबर मिलने के बाद परिजन पचिरा पहुंचे। वहां घर पर ससुराल पक्ष के किसी सदस्य को नहीं पाया गया। परिजनों का आरोप है कि सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए थे। इसके बाद उन्होंने हिमालय के शरीर की जांच की, जिसमें चोट के निशान दिखाई दिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज सूचना मिलने पर रानीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया। रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *