Headlines

15 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, विरोध पर केमिकल पिलाया:जान से मारने की धमकी; 3 गिरफ्तार, फैक्ट्री मालिक की भूमिका जांच के दायरे में




मोहाली के बलटाना में 15 साल की नाबालिग ने कंपनी में काम करने वाले एक कर्मचारी और उसके चार साथियों पर यौन शोषण, मारपीट और जबरन केमिकल पिलाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने ज्ञानी, आर्यन, विशाल, साहिल और अरविंद के खिलाफ हत्या के प्रयास और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है, जबकि दो आरोपियों की तलाश जारी है। पहले बहलाकर गलत काम करने का आरोप पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह एक कंपनी में हेल्पर के तौर पर काम करती है। इसी कंपनी में काम करने वाले ज्ञानी ने उसे अपनी बातों में फंसाकर बहलाया-फुसलाया और उसके साथ गलत काम किया। बाद में जब ज्ञानी ने दोबारा गलत काम करने की कोशिश की तो उसने परिवार को पूरी बात बताने की बात कही। पीड़िता के अनुसार, इस पर ज्ञानी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। 21 अगस्त को बेसमेंट में गला दबाने की कोशिश पीड़िता के मुताबिक, 21 अगस्त 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे वह कंपनी के बेसमेंट में काम कर रही थी। इसी दौरान ज्ञानी वहां आया और उसे जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर उसने उसकी चुन्नी से गला दबाने की कोशिश की और उसे बेड पर फेंक दिया। पीड़िता के अनुसार, वहां अरविंद, आर्यन, साहिल और विशाल भी मौजूद थे। साथियों ने घेरा, बोतल से जबरन केमिकल पिलाया पीड़िता ने बताया कि उसने अपनी जान बचाने के लिए विरोध किया तो आर्यन ने उसकी बांह पकड़ ली और बाकी युवकों ने उसे घेर लिया। इसी दौरान अरविंद ने वहां रखी बोतल से कोई केमिकल निकाला और ज्ञानी को दिया। ज्ञानी ने उसे केमिकल पिलाने की कोशिश की। जब उसने पीने से मना किया तो आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और जबरन उसके मुंह में केमिकल डाल दिया। केमिकल पीने के बाद उसके पेट में तेज जलन होने लगी। वह पानी-पानी चिल्लाते हुए नल की तरफ भागी और वहां बेहोश हो गई। होश आने पर उसने खुद को अस्पताल में पाया। अस्पताल से छुट्टी के बाद डराने का आरोप पीड़िता के अनुसार, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह घर आ गई। इसके बाद ज्ञानी और उसके साथियों ने उसे और उसके परिवार को डराने की कोशिश की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पैसे देकर मामला दबाने का भी प्रयास किया गया। इस वजह से वह और उसका परिवार काफी डर गया था। फैक्टरी मालिक पर भी लगाए आरोप नाबालिग ने पुलिस को दिए बयान में फैक्टरी मालिक अनशुल पर भी आरोपियों का साथ देने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि फैक्टरी मालिक भी घटना के लिए जिम्मेदार है। पुलिस अब फैक्टरी मालिक की भूमिका की भी जांच कर रही है। 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 की तलाश पुलिस ने मामले में ज्ञानी, आर्यन, विशाल, साहिल और अरविंद के खिलाफ इरादा कत्ल और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। पुलिस बाकी दो आरोपियों की तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *