![]()
मंदसौर शहर में बिजली लाइनों के मानसून मेंटेनेंस के कारण 4 अक्टूबर (रविवार) को चार घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इंडस्ट्रियल फीडर पर जरूरी मेंटेनेंस के लिए सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी। इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली इस मेंटेनेंस की वजह से चम्बल कॉलोनी उपकेंद्र से जुड़े कई इलाकों में बिजली सप्लाई पर असर पड़ेगा। इनमें नया कलेक्टर भवन, शांति निकेतन, सिद्ध श्री विहार, कृषि उपज मंडी, एसपी ऑफिस, चम्बल कॉलोनी और मनीष एग्रो जैसे आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। समय से पहले निपटा लें काम बिजली कंपनी के अनुसार, इस शटडाउन से करीब 572 उपभोक्ता प्रभावित होंगे। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली से जुड़े अपने जरूरी काम निर्धारित समय से पहले ही पूरे कर लें। कंपनी ने यह भी बताया कि मेंटेनेंस का काम पूरा होने पर बिजली सप्लाई तय समय से पहले भी शुरू की जा सकती है। विभाग ने शटडाउन से होने वाली परेशानी के लिए नागरिकों से माफी मांगी है।
Source link
मंदसौर में कल 4 घंटे बिजली सप्लाई बंद:मानसून मेंटेनेंस के लिए इंडस्ट्रियल फीडर रहेगा शटडाउन; 572 उपभोक्ता होंगे प्रभावित
