Headlines

गुरुग्राम का सॉफ्टवेयर इंजीनियर नोएडा में 43वीं मंजिल से कूदा:बॉडी पार्ट्स 40 फीट तक बिखरे; पत्नी से तलाक, बच्चे के इलाज में ₹40 लाख खर्च




गुरुग्राम के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने नोएडा की सबसे ऊंची बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी। उसने बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से छलांग लगाई। जमीन पर गिरते ही उसके शरीर के टुकड़े हो गए। मांस के लोथड़े 30-40 फीट दूर तक फैल गए। घटना सेक्टर-94 में सुपरनोवा सोसाइटी के एस्पायर टावर की है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें IMT मानेसर निवासी इंजीनियर संभव जैन (29) 43वें फ्लोर की रेलिंग पर लटकता दिखाई दे रहा है। करीब 2-3 सेकंड वह रेलिंग पर चला। एक अन्य शख्स भी फ्लोर पर दिखाई दिया। इससे पहले वो कुछ करता, युवक ने छलांग लगा दी। पुलिस को टुकड़े इकट्ठे कर शव बोरे में भरना पड़ा। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि संभव ने मरने से पहले एक वीडियो बनाया था। जिसमें आर्थिक तंगी से जूझना का जिक्र है। संभव ने पिता से भी वॉट्सएप चैट पर सुसाइड की बात कही थी। अभी वीडियो व चैट सामने नहीं आई है। जांच में यह भी सामने आया कि पत्नी से तलाक और बच्चे की बीमारी भी सुसाइड का कारण हो सकती है। बच्चे के इलाज में परिवार के 35-40 लाख रुपए खर्च हो गए। दैनिक भास्कर की टीम मानेसर में सेक्टर-1 के टावर-ए आईएमटी व्यू पहुंची। यहां फ्लैट पर ताला मिला। एक पड़ोसी ने कहा कि उन्हें नहीं पता संभव के साथ क्या हुआ। संभव की एक बहन है। घटना की 3 तस्वीरें देखिए… बीमार बच्चे के इलाज में 40 लाख खर्च हुए सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन पिछले कई दिनों से काफी तनाव में था। सुसाइड करने से पहले वह 3 दिन तक अपने पिता विनय जैन से वॉट्सएप पर चैट करता रहा। इसमें वह बार-बार सुसाइड करने की बात लिखता था। पिता ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस जांच में उसके मोबाइल से पिता के साथ हुई चैट और घटना से पहले बनाया गया एक वीडियो भी मिला है। घरवालों ने बताया- संभव की शादी 2024 में हुई थी। साल-2025 में उसके बच्चे का समय से पहले जन्म हो गया था। जिसके बाद बच्चा जन्म से ही बीमार रहता था। उसके इलाज में परिवार को 35 से 40 लाख रुपए खर्च करने पड़े। इसके बावजूद बच्चे की तबीयत लगातार खराब रहती थी। बाद में संभव का पत्नी से भी कोर्ट से तलाक हो गया। वह अपनी सेहत को लेकर भी परेशान रहता था। इन सब बातों के चलते संभव तीन दिन से अपने घर भी नहीं गया था। पिता ने उसे समझाया और घर लौटने के लिए कहा, लेकिन संभव नहीं माना। अब सिलसिलेवार पूरा मामला समझिए… पुलिस बोली-अभी सुसाइड की वजह से स्पष्ट नहीं नोएडा की एडिशनल DCP मनीषा सिंह ने बताया कि सुबह लगभग 11.30 बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने बिल्डिंग की बालकनी से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। युवक मानेसर का निवासी है। पुलिस ने मौके से फॉरेंसिक सबूत एकत्रित किए। परिजनों को सूचना दी। अभी सुसाइड की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *