![]()
पंजाब सरकार ने रोपड़ के नेहरू स्टेडियम में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर ड्रोन शो करवाया। 500 ड्रोन से आसमान जगमगा उठा। गुरु जी के जीवन, शिक्षाओं, बेगमपुरा के संकल्प और सच्ची मेहनत का संदेश दिखाया गया। हजारों श्रद्धालु इसे देखने पहुंचे। ड्रोन शो में समानता, भाईचारा, दया और सामाजिक न्याय का संदेश आकृतियों से दर्शाया गया। विधायक एडवोकेट दिनेश चड्ढा ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार यह पर्व बड़े स्तर पर मना रही है। प्रदेश में 92 ड्रोन शो हो रहे हैं। गुरु जी की डॉक्यूमेंट्री 13 हजार गांवों में दिखाई जा रही है। शिक्षण संस्थानों में सेमिनार भी चल रहे हैं। इन कार्यक्रमों के लिए 100 करोड़ रुपए रखे गए हैं। भाई सतवीर सिंह ने किरपान भेंट की ड्रोन शो से पहले भाई सतवीर सिंह ने किरपान भेंट की। बुड्ढा दल माछीवाड़ा साहिब ने गुरबाणी कीर्तन किया। इस मौके पर रेन रीटा डेचलवाल, एसडीएम जसप्रीत सिंह, तहसीलदार सुरिंदरपाल सिंह पन्नू, बीडीपीओ अमित शर्मा, अमरीक सिंह, भाग सिंह मदान, मलकीत सिंह भंगू, जरनैल सिंह लाली, देस राज सैनी, शिव कुमार लालपुरा, अमनदीप सिंह लाडी, इंद्रपाल सिंह राजू सतियाल उपस्थित थे।
Source link
रोपड़ में 500 ड्रोन से जगमगाया आसमान:गुरु रविदास जी की शिक्षाओं का दिया संदेश; MLA बोले-13 हजार गांवों में दिखा रहे डॉक्यूमेंट्री
