Headlines

गुमला पॉलिटेक्निक में गांधी और शास्त्री जयंती मनाई गई



गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रशासनिक भवन के मुख्य कार्यालय में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान के प्राचार्य, शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। प्राचार्य डॉ. शिबा नारायण साहू और मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी अजीत कुमार शुक्ल ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वतंत्रता आंदोलन में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से जुड़े प्रसंगों का उल्लेख किया। उन्होंने उनकी सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा को सभी के लिए अनुकरणीय बताया। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचार आज के दौर में भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उनके आदर्श युवाओं को समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन एक जिम्मेदार, संवेदनशील और समर्पित नागरिक बनने के संकल्प के साथ हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *