![]()
हिसार के राजीव नगर इलाके में हुई लूट की वारदात पर कार्रवाई करते हुए चौकी 12 क्वार्टर पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर केस को सुलझाकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पटेल नगर निवासी जतिन उर्फ नकुल और नैतिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पूरी रकम और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। चौकी प्रभारी सहायक उप-निरीक्षक (ASI) राकेश कुमार ने बताया कि शिवनगर के रहने वाले वशिष्ठ किसी काम से राजीव नगर गए हुए थे। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने उन्हें रोककर लूटपाट की और मौके से फरार हो गए। पीड़ित द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिसके तुरंत बाद पुलिस टीम हरकत में आई। CCTV और तकनीकी जांच से पहचान: पुलिस टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी जांच की मदद से दोनों संदिग्धों की पहचान की गई और घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से हुई शुरुआती पूछताछ के आधार पर लूटी गई शत-प्रतिशत रकम और वारदात में इस्तेमाल बाइक को जब्त कर लिया गया। पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले पुलिस जांच में सामने आया है कि पकड़े गए आरोपी जतिन उर्फ नकुल और नैतिक आदतन अपराधी हैं। दोनों के खिलाफ पहले से ही लूट और स्नेचिंग (झपटमारी) के तीन मामले दर्ज हैं।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान उनके अन्य अपराधों के बारे में पता लगाया जाएगा।
Source link
हिसार में दो घंटे में लूट का खुलासा, दो गिरफ्तार:पूरी रकम और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद; आरोपियों पर लूट-स्नेचिंग के 3 पुराने केस
