Headlines

2027 से पहले ट्रैफिक शुरू होना मुश्किल:267 करोड़ के चार फ्लायओवर, किसी का 40 तो किसी का 45% काम बाकी, दिसंबर-2026 तक कैसे पूरे होंगे




शहर के ट्रैफिक को रफ्तार देने और जाम से राहत के लिए बनाए जा रहे 4 सिक्स लेन फ्लायओवर की धीमी रफ्तार के कारण वाहन चाोलकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रह है। 2023-24 में 267 करोड़ की लागत से शुरू किए गए मूसाखेड़ी, क्रिस्टल आईटी पार्क, देवास नाका व सत्यसाईं फ्लायओवर में से किसी का 40 तो किसी का 45 प्रतिशत काम बाकी है। चारों फ्लायओवर की डेडलाइन दिसंबर-2026 है, लेकिन गर्डर, डेक स्लैब, एप्रोच रोड, डामरीकरण, क्रैश बैरियर और सुरक्षा से जुड़े काम होना बाकी हैं। काम की वर्तमान रफ्तार को देखते हुए ट्रैफिक चालू करने के लिए 2027 तक इंतजार करना होगा। मूसाखेड़ी में 60.84%, देवास नाका में 67.88%, सत्य साईं में 54.97% और क्रिस्टल आईटी पार्क में सिर्फ 53.89% काम हुआ है। फिलहाल इन फ्लायओवर के निर्माण से सर्विस रोड पर धूल उड़ रही है तो कई जगह गड्ढे, संकरी सड़क के कारण परेशान होना पड़ रहा है। पीक ऑवर में कई बार जाम की स्थिति बनती है। अभी कितना इंतजार… आईटी पार्क चौराहे के पास रोज जाम की स्थिति बन रही है
मूसाखेड़ी : सबसे ज्यादा ट्रैफिक यहीं उलझता है मूसाखेड़ी फ्लायओवर का 60.84% काम पूरा हो चुका है। निर्माण के दौरान तीन टॉयलेट ब्लॉक, चौराहे की मूर्ति और अतिक्रमण हटाए गए। मंदिरों को अस्थायी रूप से शिफ्ट कर काम आगे बढ़ाया जा रहा है। करीब 22% काम अभी बाकी है। सबसे ज्यादा ट्रैफिक यहीं पर उलझता है, लोग परेशान होते रहते हैं। देवास नाका : औद्योगिक क्षेत्र होने से दिक्कत ज्यादा यहां 67.88% काम पूरा हुआ है। देवास नाका से मांगलिया की ओर अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं और सर्विस रोड का काम पूरा है, लेकिन कुछ हिस्सों में निर्माण के लिए ट्रैफिक डायवर्ट करना जरूरी है। ट्रैफिक डायवर्जन की अनुमति नहीं मिलने से काम रुका। औद्योगिक क्षेत्र और भारी वाहनों के दबाव के कारण जाम की स्थिति बन रही। सत्य साईं : सुबह-शाम लग रही वाहनों की कतार सत्यसाईं फ्लायओवर का 54.97% काम हुआ है। पाइपलाइन शिफ्टिंग में काम प्रभावित हुआ था। अब यह समस्या सुलझाई जा चुकी है। फिलहाल गर्डर लॉन्चिंग और पिलर निर्माण का काम चल रहा है। बॉम्बे हॉस्पिटल और विजय नगर क्षेत्र को जोड़ने वाले इस हिस्से में मुख्य सड़क पर बैरिकेडिंग के कारण सुबह-शाम वाहनों की कतार लग रही है। क्रिस्टल आईटी पार्क : पीक ऑवर्स में परेशानी क्रिस्टल आईटी पार्क फ्लायओवर में 53.89% काम हुआ है। शुरुआत में आईसीएआर की जमीन हस्तांतरण, एआईसीटीएसएल की साइट हैंडओवर और अवंतिका गैस पाइपलाइन शिफ्टिंग से जुड़ी दिक्कतों के कारण काम प्रभावित हुआ। आईटी पार्क की ओर आने-जाने वालों को खासकर पीक ऑवर्स में परेशानी होती है। बड़ा सवाल दिसंबर तक बाकी काम कैसे होगा? फ्लायओवर में सिर्फ पिलर खड़े करना ही काम नहीं है। गर्डर कास्टिंग, लॉन्चिंग, सुपर स्ट्रक्चर, डेक स्लैब, एप्रोच रोड, डामरीकरण, क्रैश बैरियर और सुरक्षा से जुड़े काम भी पूरे करने होते हैं। यदि काम की रफ्तार में तेजी नहीं लाई गई तो चारों फ्लायओवर का पूरा फायदा 2027 में ही मिलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *