Headlines

Varanasi News | Ajay Rai Statement on Rahul Gandhi & BJP Protest Update


नमस्कार, वाराणसी की कल (शनिवार) की बड़ी खबरें…वाराणसी में यूपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय राय ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने जनेऊ दिखाते हुए कहा- ब्रह्म वचन है, मरते दम तक राहुल गांधी का साथ नहीं छोड़

.

अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें…

1- BJP प्रत्याशी को सुरक्षाकर्मियों ने धक्का दिया; प्रमोद मिश्रा बोले-जाने दो, मुहूर्त निकल रहा है

वाराणसी में शिक्षक MLC चुनाव के नामांकन के दौरान शनिवार को कमिश्नरी कार्यालय पर भाजपा प्रत्याशी डा. प्रमोद मिश्र के साथ सुरक्षाकर्मियों की नोकझोंक हो गई। कमिश्नरी गेट पर पहुंचे प्रमोद मिश्रा को धक्का दे दिया। बाहर से प्रत्याशी, मेयर समेत एक विधायक गेट खुलवाने के लिए दस्तक देते रहे लेकिन गेट के अंदर मौजूद सुरक्षाकर्मी गेट खोलने को तैयार नहीं हुए। पढ़ें पूरी खबर…

2- BHU में छात्रों-सुरक्षाकर्मियों में धक्का-मुक्की; ABVP ने कहा-चीफ प्रॉक्टर धरने से डरे, पुतला फूंका

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कार्यकर्ताओं का विरोध-प्रदर्शन शनिवार को 11वें दिन भी जारी रहा। केंद्रीय कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन और चीफ प्रॉक्टर के दो पुतले फूंके। पुतला दहन को देखते हुए मौके पर सुरक्षाकर्मियों के साथ PAC के जवान तैनात किए गए थे। पढ़ें पूरी खबर…

3- जनेऊ दिखाकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय राय बोले- राहुल का साथ नहीं छोड़ूंगा, पद आते-जाते रहते हैं

वाराणसी में यूपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय राय ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने जनेऊ दिखाते हुए कहा- ब्रह्म वचन है, मरते दम तक राहुल गांधी का साथ नहीं छोड़ूंगा। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का फैसला उन्हें स्वीकार है। पढ़ें पूरी खबर…

4- BHU सुपरस्पेशियलिटी टेंडर में गड़बड़ी मामले में लोकपाल ने प्रशासन को तलब किया, पक्ष रखने का आदेश

वाराणसी के बीएचयू अस्पताल के सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में दो साल पुराने MRI और अल्ट्रासाउंड मशीनों की टेंडर प्रक्रिया से जुड़ा मामला अब लोकपाल तक पहुंच गया है। शिकायत के बाद लोकपाल ने बीएचयू प्रशासन को नोटिस भेजकर 14 अक्टूबर को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया है। पढ़ें पूरी खबर…

5- भारत-पाकिस्तान टी20 फाइनल से पहले काशी में गूंजे मंत्र, टीम इंडिया की जीत के लिए मंदिरों में अनुष्ठान

जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान पुरुष टी20 फाइनल को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। मुकाबले से पहले काशी में टीम इंडिया की जीत के लिए अलग-अलग मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान किए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

6- वाराणसी में जीवित्पुत्रिका पर्व पर महिलाओं ने की पूजा, परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की

वाराणसी के ग्रामीण इलाकों में शनिवार शाम महिलाओं ने जीवित्पुत्रिका पर्व श्रद्धा से मनाया। राजातालाब, सेवापुरी, कपसेठी कालिकाधाम और मिर्जामुराद समेत कई स्थानों पर तालाब-कुंडों के किनारे पूजा की गई। महिलाओं ने मां जीवित्पुत्रिका को नारियल, गन्ना, चना, मटर और तरुई चढ़ाई। व्रती महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और पति-पुत्रों की लंबी उम्र की कामना की। पढ़ें पूरी खबर…

7- मौसम बदलते ही आयुष अस्पताल में 10-15% बढ़े त्वचा रोगी, एसएमओ बोले- आर्द्रता कम होने से होती है परेशानी

मौसम बदलने के साथ राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में त्वचा रोग के मरीजों की संख्या 10 से 15% बढ़ी है। एसएमओ डॉ. धनंजय कुमार के मुताबिक खुजली, रिंगवर्म और मुंहासे की शिकायत वाले मरीज ज्यादा पहुंच रहे हैं। आर्द्रता कम होने और पसीना बढ़ने से त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

8- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए सपा अभियान चलाएगी, 8 विधानसभा क्षेत्रों में 4 अक्टूबर से जनादेश जुटाएगी

वाराणसी में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सपा 4 अक्टूबर से आठों विधानसभा क्षेत्रों में अभियान चलाएगी। कार्यकर्ता लोगों से जनादेश जुटाकर 8 अक्टूबर की पदयात्रा में शामिल होने की अपील करेंगे। सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 6 अक्टूबर को अखिलेश यादव के नेतृत्व में INDIA गठबंधन के सांसद संसद से चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च करेंगे। वहीं 8 अक्टूबर को शास्त्री घाट से जिला मुख्यालय तक पदयात्रा निकालकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…

9- काशी में 24 से 26 अक्टूबर तक एयर शो, 25 को पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के आने की संभावना

वाराणसी के नमो घाट पर 24 से 26 अक्टूबर तक प्रस्तावित एयर शो की तैयारियों की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को समीक्षा की। 25 अक्टूबर के मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के शामिल होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने भीड़ और यातायात प्रबंधन के लिए जोन-सेक्टरवार मैजिस्ट्रेट व पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा और सुरक्षा व्यवस्था के साथ आपात स्थिति के लिए मॉकड्रिल कराने को कहा।

10- एक्स बॉयफ्रेंड ने मंगेतर को भेजी अश्लील वीडियो, युवती की शादी टूटी, बोली- जबरन संबंध बनाए थे

वाराणसी में एक्स बॉयफ्रेंड ने युवती की शादी तुड़वा दी। आरोप है कि उसने युवती के साथ बनाया अश्लील वीडियो उसके मंगेतर को भेज दिया। वीडियो सामने आने के बाद रिश्ता टूट गया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *