![]()
करनाल में नेशनल हाईवे 44 पर गांव बुटाना के पास ऑटो के इंतजार में खड़ी महिला को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पहले सिविल अस्पताल नीलोखेड़ी और बाद में कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल करनाल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने महिला की साथी की शिकायत और उसके भाई के बयान के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ढाबे पर रसोई का काम करती थी दोनों महिलाएं
गांव झंझाड़ी निवासी गौरी पत्नी रवि ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में बताया है कि वह नीलोखेड़ी क्षेत्र में झिलमिल ढाबा पर रसोई का काम करती है। उसके परिवार में पति, सास-ससुर, दो लड़के और दो लड़कियां हैं। उसके साथ उसकी मुंहबोली मौसी नीलम पत्नी अशोक निवासी झंझाड़ी भी इसी ढाबे पर रसोई का काम करती थी। गौरी के अनुसार कल शाम करीब 7:30 बजे वह और नीलम ढाबे पर काम खत्म करके घर जाने के लिए निकली थीं। करीब 7:50 बजे दोनों जीटी रोड एनएच-44 के किनारे गांव बुटाना के पास ऑटो के इंतजार में खड़ी थीं। तेज रफ्तार वाहन ने अचानक मारी टक्कर
गौरी ने बताया कि इसी दौरान कुरुक्षेत्र की तरफ से एक अज्ञात वाहन चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया। चालक ने अचानक सड़क किनारे खड़ी नीलम को जोरदार टक्कर मार दी। गौरी टक्कर की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। टक्कर लगने के बाद नीलम सड़क पर गिर गई।
हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। गौरी ने राहगीरों की मदद से घायल नीलम को सिविल अस्पताल नीलोखेड़ी पहुंचाया। वहां से उसे कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल करनाल रेफर किया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने नीलम को मृत घोषित कर दिया। बुलाने पर भी नहीं आया मृतका का पति
पुलिस ने मृतका के भाई राजू का बयान भी दर्ज किया। राजू ने बताया कि नीलम उसकी सगी बहन थी। उसने पुलिस को बताया कि नीलम का पति अशोक शराब पीने का आदी है और परिवार की ओर से बार-बार बुलाने के बावजूद वह अस्पताल नहीं पहुंचा। सूचना के बाद 3 अक्टूबर को थाना बुटाना पुलिस नीलोखेड़ी के सरकारी अस्पताल में पहुंची। इसके बाद कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पुलिस पहुंची। जहां पुलिस को सूचना मिली कि नीलम की डेथ हो चुकी है। पुलिस ने मृतका के शव को मोर्चरी हाउस में रखवाया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने गौरी के ब्यान के आधार पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई संदीप को सौंपी गई है। पुलिस अब आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
Source link
करनाल में महिला को अज्ञात वाहन ने कुचला:नेशनल हाईवे पर कर रही थी ऑटो का इंतजार, शाम को काम से लौट रही थी घर
