Headlines

Bhopal Events Today | Sindhi Natya Samaroh & Special Trains Update



10 राज्यों के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें
दिवाली और छठ पूजा पर घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मध्यप्रदेश से 10 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की है। इन ट्रेनों से प्रदेश के करीब 30 स्टेशन जुड़ेंगे। स्पेशल ट्रेनों के जरिए मध्यप्रदेश की कनेक्टिविटी राजस्थान, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, हरियाणा और दिल्ली तक होगी। त्योहारी सीजन में नियमित ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए इन सेवाओं से यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन विकल्प मिलेंगे। पढ़ें पूरी खबर

अक्टूबर में भोपाल मंडल की 22 ट्रेनें कैंसिल, 23 के रूट बदले
भोपाल रेलवे के अलग-अलग इंफ्रास्ट्रक्चर और रीमॉडलिंग कार्यों के कारण अक्टूबर में भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। बीना-आगासौद यार्ड रीमॉडलिंग, कसारा में तीसरी रेल लाइन और कोटा जंक्शन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण 22 ट्रेनें पूरी तरह निरस्त रहेंगी। 23 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं, जबकि 2 ट्रेनें आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी। बीना स्टेशन पर प्री-एनआई/एनआई कार्य और आगासौद यार्ड के काम के कारण दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के कुल 12 फेरे भी निरस्त रहेंगे।पढ़ें पूरी खबर

मालवा- सोमनाथ एक्सप्रेस अब भोपाल स्टेशन नहीं आएगी
भोपाल से चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। 26 सितंबर 2026 से मालवा एक्सप्रेस और सोमनाथ एक्सप्रेस का ठहराव भोपाल स्टेशन की बजाय निशातपुरा स्टेशन पर होगा। दोनों दिशाओं में चलने वाली इन ट्रेनों को संत हिरदाराम नगर–निशातपुरा कॉर्ड लाइन से संचालित किया जाएगा। इसके चलते ट्रेनें भोपाल स्टेशन को बायपास करेंगी। पढ़ें पूरी खबर

अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

अमित शाह के भेल दशहरा मैदान कार्यक्रम को देखते हुए सुबह 9 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक आसपास के मार्गों पर यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। भारी, मालवाहक और व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। आम वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं। यात्री बसों के लिए अलग ड्रॉप एंड गो और पार्किंग व्यवस्था रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *