कोटा में ‘भास्कर समाधान’ शहर की उन गलियों और वार्ड्स की आवाज भी बन गया है जिनकी समस्याएं अब तक न सुनी गईं, न कभी सुलझाई गईं। भीड़ में सबसे पीछे खड़े आम आदमी की परेशानी भी अब सीधे जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंच रही हैं। आम आदमी का यही भरोसा ‘भास्कर समाधा
.
पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं…
महीनों से चौराहे पर अंधेरा, लाइट्स खराब
नूरी जामा मस्जिद चौराहा, विज्ञान नगर से मोहम्मद इम्तियाज ने चौराहे की खराब लाइट की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि नूरी मस्जिद चौराहे की लाइट कई महीनों से बंद है। इसमें करीब 8 लाइट्स हैं लेकिन जलती केवल तीन ही हैं। इससे चौराहे पर पर्याप्त रोशनी नहीं रहती है।

रोड के नाम पर रोडी–पत्थर, लोग हो रहे जख्मी
‘भास्कर समाधान’ पर कीरीत विजय ने नीलकण्ठ अपार्टमेंट से टूटी रोड समेत अन्य समस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान दिलाया है। उन्होंने बताया कि श्रीनाथ–II, बोरखंडी, बोरखेड़ा में न तो पक्की नालियां हैं, न सड़कें। न ही रास्तों पर रोड लाइट्स हैं। सीवरेज लाइन डालने के नाम पर बनी हुई डामर रोड भी तोड़ डाली। इसका समाधान कब होगा।

निगम आयुक्त के घर के बगल में कचरे का ढेर
खेड़ली फाटक के पास नेहरु गार्डन में महीनों से कचरे का ढेर लगा हुआ है। जबकि यह वीआईपी एरिया है और पास ही नगर निगम आयुक्त का आवास भी है। बावजूद इसके निगम के कर्मचारियों ने पार्क के रखराखाव की ओर बिल्कुल ध्यान देना बंद कर दिया है। इसका समाधान करवाएं ताकि सांप–बिच्छू का डर न रहे।

सीवरेज लाइन डालकर गड्ढों को खुला छोड़ गए
हेमराज बैरवा ने राजनगर, श्रीगणेश रजिडेंसी से टूटी सड़क और अय मूलभूत सुविधाओं की बदहाल स्थिति के बारे में लिखा है। उन्होंने बताया कि हमारी कॉलोनी में डिसेंट स्कूल के पास 10 महीने पहले सीवरेज लाइन डाली गई थी। ले कन काम खत्म खत्म होने के बाद गड्ढों को वैसा ही छोड़ दिया गया है। इसका समाधान करवाएं।

अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है…
‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन
‘भास्कर समाधान’ पर नवल किशोर ने मोहनलाल सुखाड़िया हाउसिंग स्कीम से पानी न आने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि हमारे एरिया में सप्लाई का पानी बीते तीन दिनों से नहीं आ रहा है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारीयों ने एक्शन लेते हुए फॉल्ट सुधारकर सप्लाई चालू कर दी।

पार्षद धीरज नागर बने ‘पब्लिक के स्टार ऑफिसर’
‘भास्कर समाधान’ पर एडवोकेट मनोज कुमार गुर्जर ने नालियों की सफाई न होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने पोस्ट में बताया था कि स्वामी विवेकानंद नगर में काफी लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं हो रही है। पूर्व पार्षद को भी सूचना दे चुके। इस पोस्ट के बाद वार्ड 22 के पार्षद धीरज नागर ने समस्या का समाधान करवाते हुए नालियों का कचरा निकलवा दिया।

दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान
अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं।

भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…
पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’
‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।

आप भी अपनी समस्या हमें एप के जरिए पोस्ट कर सकते हैं।
अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं
दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं।

अगर आप भी इनमें से किसी समस्या से परेशान हैं तो हमें पोस्ट कर बताएं।

आप अपनी भेजी हुई समस्या को रियल टाइम में मॉनिटर भी कर सकते हैं।

इतना ही नहीं आप समस्या का समाधान होने पर बता भी सकते हैं।
‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए…
4.*पार्षद तबस्सुम बनीं ‘पब्लिक की स्टार’:* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़
