![]()
गुरुग्राम में सोहना रोड एलिवेटेड हाईवे पर देर रात दो तेज रफ्तार कार सुभाष चौक एक्जिट के पास आपस में बुरी तरह टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई, जबकि दूसरी रिट्ज कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस भयानक हादसे में संयोग ही था कि दोनों कारों के अंदर बैठे लोगों की जान बच गई और उन्हें चोट आई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना देर रात उस समय हुई जब दोनों वाहन काफी तेज गति में थे। सुभाष चौक एक्जिट के नजदीक पहुंचते ही दोनों कारों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही एक गाड़ी पलट गई और हाईवे पर दूर तक घिसटती चली गई, जिससे सड़क पर चिंगारियां उठने लगीं। वहीं रिट्ज कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। पीछे से आ रहे अन्य वाहन चालकों ने तुरंत अपनी गाड़ियां रोकीं और पलटी हुई कार से लोगों को बाहर निकाला। हालांकि कार मालिक और घायलों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस नंबर प्लेट के आधार पर जांच करेगी। निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो घायलों को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। दोनों घायलों को समय पर इलाज मिल गया है और वे खतरे से बाहर हैं। एयरबैग्स के समय पर खुल जाने के कारण अनहोनी टल गया, वरना यह हादसा जानलेवा साबित हो सकता था। क्रेन से हटाई गईं गाड़ियां हादसे के बाद एलिवेटेड हाईवे पर वाहनों के मलबे और पलटी कार के कारण कुछ समय के लिए ट्रैफिक स्लो हो गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए क्रेन की मदद से बीच सड़क पर पलटी गाड़ी को सीधा किया गया और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर किनारे किया गया, जिसके कुछ बाद ट्रैफिक दोबारा सुचारू हो गया। पुलिस जांच करेगी हादसे को लेकर किसी भी पक्ष की तरफ से अभी तक शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस घायलों के बारे में भी जानकारी एकत्र कर रही है। हालांकि पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि हादसा किस ड्राइवर की लापरवाही या ओवरस्पीडिंग के कारण हुआ। इसके लिए हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जाएंगे। पुलिस की तरफ से वाहन चालकों से अपील की है कि वे देर रात हाईवे पर निर्धारित गति सीमा का पालन करें ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।
Source link
गुरुग्राम में सोहना एलिवेटेड हाईवे पर दो कारों की टक्कर:सुभाष चौक एक्जिट पर देर रात हादसा, एक कार आगे से क्षतिग्रस्त, दूसरी बीच सड़क पलटी
