Headlines

कोरबा पुलिस ने मड़वारानी मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान:सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर 50 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने किया श्रमदान




सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा पुलिस ने मड़वारानी मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में हुआ। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और नीतीश ठाकुर ने भी अभियान में सहयोग किया। पुलिसकर्मियों ने झाड़ू और सफाई के उपकरण लेकर मंदिर और आसपास के क्षेत्र में श्रमदान किया। रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैकरा, सूबेदार मयंक वर्मा और सूबेदार युगल किशोर के नेतृत्व में टीम ने सफाई की। 5 किलोमीटर क्षेत्र में दिनभर की सफाई मंदिर की सीढ़ियों, मुख्य परिसर, विश्राम स्थलों और परिक्रमा पथ से प्लास्टिक कचरा और अन्य गंदगी हटाई गई। अभियान में 50 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। टीम ने मंदिर के नीचे से ऊपर तक करीब 5 किलोमीटर क्षेत्र में दिनभर सफाई की। पर्यावरण संरक्षण भी पुलिस का कर्तव्य पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि कानून-व्यवस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक स्थलों की स्वच्छता में योगदान देना भी पुलिस का कर्तव्य है। मंदिर समिति और स्थानीय लोगों ने पुलिस की पहल की सराहना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *