चंडीगढ़ | पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पंजाब में नशे से जुड़ी हालिया घटनाओं पर चिंता जताई और आप पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नशे की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण करने में विफल रही है। ढिल्लों ने कहा कि सुनाम में एक ही परिवार के 2 युवाओं की नशे की चपेट में आने से मौत बेहद दुखद है। एक परिवार के 2 बच्चों का चिट्टे की वजह से जान गंवाना बताता है कि पंजाब में नशे की समस्या अभी भी गंभीर है। उन्होंने बठिंडा में एक युवती के कथित तौर पर नशे की हालत में नजर आने की घटना को भी चिंताजनक बताया। ढिल्लों ने कहा कि युवाओं के बाद लड़कियों में भी नशे की समस्या सामने आना गंभीर चिंता का विषय है। सरकार को इसे राजनीतिक बयानबाजी की बजाय ठोस कार्रवाई के साथ देखना चाहिए।
Source link
पंजाब में नशे का कहर जारी, आप नशे को रोकने में नाकाम : ढिल्लों
