Headlines

Amritsar Congress Leader Saurabh Madan Mintu Controversy


कांग्रेस की नेता शिवानी शर्मा ने यह वीडियो जारी किया, जिसमें गमले टूटे पड़े दिखे।

अमृतसर में कांग्रेस के जिला प्रधान सौरभ मदान उर्फ मिट्ठू के खिलाफ पार्टी की पंजाब पीसीसी डेलीगेट शिवानी शर्मा की शिकायत पर FIR दर्ज हुई है। शिवानी ने आरोप लगाया कि 3 अक्टूबर को सौरभ मदान अपने गनमैन और ड्राइवर के साथ उनके घर पहुंचे।

.

शिवानी शर्मा ने कहा कि

QuoteImage

सौरभ मदान ने मेरे साथ बदसलूकी और गाली-गलौज की। विरोध करने पर धक्का देकर गिरा दिया गया। सौरभ मदान ने घर के बाहर रखे गमले भी तोड़ दिए और घर में काम करने वाली महिलाओं के साथ गलत व्यवहार किया।

QuoteImage

थाना मकबूलपुरा पुलिस ने शिवानी के बयान के आधार पर BNS की चार धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी इस मामले में जिला प्रधान सौरभ मदान का कोई बयान सामने नहीं आया है।

शिवानी शर्मा ये वीडियो जारी किया, जिसमें सौरभ मदान उनके घर के गेट पर खड़े दिखे।

शिवानी शर्मा ये वीडियो जारी किया, जिसमें सौरभ मदान उनके घर के गेट पर खड़े दिखे।

शिवानी शर्मा ने ये आरोप लगाए…

  • पुलिस को दिए बयान में शिवानी शर्मा ने बताया कि वह न्यू अमृतसर स्थित मकान नंबर B-19 में रहती हैं। कांग्रेस पार्टी की पंजाब पीसीसी डेलीगेट हैं। 3 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान कांग्रेस के जिला प्रधान सौरभ मदान उर्फ मिंटू अपनी सफेद रंग की फॉर्च्यूनर गाड़ी में गनमैन और ड्राइवर के साथ उनके घर के बाहर पहुंचे।
  • शिवानी शर्मा के मुताबिक, उनकी बेटी समृद्धि शर्मा स्कूल से घर लौटी थी। उसने बताया कि सौरभ मदान मिलने आए हैं। इसके बाद शिवानी शर्मा कमरे से बाहर आईं और उन्होंने सौरभ मदान को घर के अंदर आने के लिए कहा।
  • आरोप है कि इस दौरान सौरभ मदान उनके साथ बदतमीजी से बात करने लगे। जब उन्होंने इस तरह बात करने पर आपत्ति जताई और वहां से जाने के लिए कहा, तो सौरभ मदान ने बाहर जाते समय उनके साथ गाली-गलौज की।
  • शिवानी शर्मा ने कहा कि सौरभ मदान ने उन्हें धक्का देकर पीछे गिरा दिया और घर का गेट जोर से बंद कर दिया। इसके अलावा घर के बाहर रखे गमलों को लात मारकर तोड़ दिया और घर में काम करने वाली महिलाओं के साथ भी गलत व्यवहार किया। उन्होंने अपने बयान में स्पष्ट किया कि सौरभ मदान के साथ आए गनमैन और ड्राइवर ने उनके परिवार के किसी सदस्य से कुछ नहीं कहा।

मामले की जांच कर रही पुलिस

पुलिस सब-इंस्पेक्टर पलविंदर पाल ने बयान की जांच के बाद सौरभ मदान के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 324(4), 79 और 333 के तहत मामला दर्ज करने की कार्रवाई की। 3 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे केस दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है। ये सभी आरोप शिकायतकर्ता के बयान पर आधारित हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

************

ये खबर भी पढ़ें:

पंजाब में कांग्रेस प्रधान बदलते ही फिर खेमेबाजी: वड़िंग के समर्थन में उतरे नेता, यूथ कांग्रेस के नेता दिल्ली पहुंचे; क्या संगठन में बदलाव करेंगे परगट?

जालंधर कैंट से विधायक और पूर्व मंत्री परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रधान बनाए जाने के बाद पार्टी में गुटबाजी फिर बढ़ने लगी है। पूर्व प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के समर्थक खुलकर उनके पक्ष में उतर आए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *