![]()
जोधपुर की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने DST वेस्ट टीम के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए एक कॉलोनी में दबिश देकर अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त जब्त किया। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया, DCP वेस्ट कमल शेखावत की मॉनिटरिंग में ये अभियान चलाया जा रहा है। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना अधिकारी गोविंद व्यास ने बताया कि DST प्रभारी महादेव प्रसाद को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के नाकोड़ा नगर में दीपक नाम के व्यक्ति ने डोडा पोस्त की बड़ी खेप मंगाई है। 40 किलो डोडा पोस्त बरामद इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने नाकोड़ा नगर में तलाशी ली। यहां पर करीब 40 किलो के करीब डोडा पोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस मादक पदार्थ की खेप को कहां से लाया गया था और उन्हें किन-किन जगहों पर सप्लाई किया जाने वाला था।
Source link
जोधपुर- डोडा-पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार:डीएसटी की सूचना पर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने दी दबिश, नशे के खिलाफ चलाया अभियान
