Headlines

द्रविका तिलकर ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता रजत पदक:राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अंतिम दो खिलाड़ियों में बनाई जगह




झालावाड़ की द्रविका तिलकर ने 70वीं स्कूल गेम्स स्टेट कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) की राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया है। सादुलशहर, श्रीगंगानगर में 1 से 7 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में द्रविका ने 19 वर्ष बालिका वर्ग के 60 किलोग्राम भार वर्ग की इंडिविजुअल कुमिते स्पर्धा में यह उपलब्धि हासिल की। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई स्टेट स्तर पर रजत पदक जीतने के साथ ही द्रविका ने SGFI की राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में स्थान पक्का कर लिया है। उनकी इस उपलब्धि से झालावाड़ के खेल जगत में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों ने इसे जिले के लिए गौरव की उपलब्धि बताया। अकादमी में कर रही नियमित अभ्यास द्रविका की कराटे कोच अनीता मालव ने बताया कि द्रविका एक मेहनती खिलाड़ी हैं और नियमित रूप से अभ्यास करती हैं। वह झालावाड़ के आनंद विहार स्थित वॉरियर्स मार्शल आर्ट अकादमी में कराटे का प्रशिक्षण ले रही हैं। द्रविका लेडी अनसूया सिंघानिया एजुकेशन अकादमी में अध्ययनरत हैं। राष्ट्रीय स्तर के लिए शुभकामनाएं द्रविका की उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों और परिजनों ने उन्हें बधाई दी। सभी ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *