![]()
कटिहार के मिरचाईबाड़ी स्थित हरिशंकर नायक प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक का पद खाली रहने के कारण प्रभारी प्रधानाध्यापक की नियुक्ति का मामला एक बार फिर चर्चा में है। विद्यालय के वरीय शिक्षक सुनील कुमार झा को वरीयता के आधार पर प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाने की मांग को लेकर विभागीय स्तर से लगातार निर्देश जारी किए जा रहे हैं। अब विभागीय जांच और कार्रवाई पर सबकी नजर है। विभाग ने डीईओ से मांगी थी जांच रिपोर्ट शिक्षा विभाग के उप सचिव सियाराम प्रसाद केशरी ने 17 अगस्त 2026 को जिला शिक्षा पदाधिकारी, कटिहार को पत्र भेजकर मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। पत्र में स्पष्ट किया गया था कि विद्यालय में प्रधानाध्यापक का पद रिक्त है और प्रमंडलीय संवर्ग के सहायक शिक्षक भी उपलब्ध नहीं हैं। ऐसी स्थिति में विद्यालय के सबसे वरीय शिक्षक को प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाने का प्रावधान है। मंत्री कोषांग से भी कार्रवाई का निर्देश शिक्षा विभाग के मंत्री कोषांग के विशेष कार्य पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार शुक्ल ने 11 सितंबर 2026 को डीईओ को नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। वहीं पूर्णिया प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक ने भी वरीयतम शिक्षक को प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। एमएलसी ने भी सुनील झा के पक्ष में की अनुशंसा बिहार विधान परिषद सदस्य और विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल ने भी सुनील कुमार झा को वरीयता के आधार पर प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाने की अनुशंसा की है। इससे मामला विभागीय निर्देश के साथ राजनीतिक और विद्यालय प्रबंधन स्तर पर भी प्रमुखता से सामने आया है। 2025 में उम्रा देवी मिश्रा स्कूल से हुआ था तबादला शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम नियोजन इकाई शिक्षा समिति के छह अक्टूबर 2025 के प्रस्ताव के आधार पर नगर आयुक्त ने 24 दिसंबर 2025 को सुनील कुमार झा का स्थानांतरण उम्रा देवी मिश्रा बालिका उच्च विद्यालय से हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय में किया था। अब विभागीय कार्रवाई का इंतजार प्रधानाध्यापक का पद खाली होने, विद्यालय में प्रमंडलीय संवर्ग के सहायक शिक्षक के नहीं होने और वरीय शिक्षक को प्रभार देने संबंधी लगातार जारी विभागीय निर्देशों के बाद अब शिक्षा विभाग की कार्रवाई महत्वपूर्ण हो गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर सुनील कुमार झा को प्रभारी प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी मिलती है या नहीं, इस पर विद्यालय और शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों की नजर बनी हुई है।
Source link
हरिशंकर नायक स्कूल में प्रभारी हेडमास्टर का पद खाली:कटिहार-वरीय शिक्षक सुनील झा के नाम की चर्चा, एमएलसी भी कर चुके हैं अनुशंसा
