![]()
शहर के पॉश इलाके घुमार मंडी में रविवार दोपहर दिनदहाड़े लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां अपने बच्चे के साथ शॉपिंग कर लौट रही एक महिला को निशाना बनाते हुए बाइक सवार दो बेखौफ बदमाशों ने उसका पर्स झपट लिया और मौके से फरार हो गए। हालांकि महिला
.
बताया जा रहा है कि छीने गए पर्स में ₹50,000 की नकदी और लाखों रुपये कीमत के सोने के कीमती आभूषण मौजूद थे। यह पूरी वारदात पास ही लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।
कार में सवार होने जा रही थी,तभी बदमाशों ने की वारदात
जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला रविवार को अपने बच्चे के साथ घुमार मंडी बाजार में खरीदारी करने आई थी। जब वह शॉपिंग खत्म कर अपनी कार की ओर बढ़ रही थी, तभी ‘कवर किंग’ दुकान के पास पीछे से तेज रफ्तार में आए दो बाइक सवार लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर महिला के हाथ से बैग छीन लिया।
महिला ने हिम्मत दिखाकर किया पीछा, पर भाग निकले लुटेरे
अचानक हुई इस वारदात से महिला घबरा गई, लेकिन उसने हिम्मत जुटाकर लुटेरों का पीछा करने की कोशिश की। हालांकि, बाइक की रफ्तार काफी तेज होने के कारण आरोपी आसानी से फरार हो गए। इसके तुरंत बाद पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए 112 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी।
CCTV फुटेज में कैद हुए बदमाश, पुलिस कर रही लोकेशन ट्रैक
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला अपने बच्चे के साथ जा रही थी, जब बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर पर्स छीना।
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस को वारदात से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज मिल गई है, जिसके आधार पर आरोपियों का सुराग लगाने और उनकी लोकेशन ट्रैक करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
