![]()
एटा में रोजगार सेवकों ने मानदेय बढ़ाने और अन्य मांगों को लेकर सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड और भाजपा एमएलसी आशीष यादव को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित यह ज्ञापन दिया। उत्तर प्रदेश रोजगार सेवक संघ के बैनर तले, जिला अध्यक्ष सनूज कुमार के नेतृत्व में रोजगार सेवक रविवार दोपहर 2:30 बजे पहुंचे। उनकी मुख्य मांगों में मानदेय वृद्धि, कैशलेस इलाज की सुविधा और न्यूनतम 24 हजार रुपए मानदेय शामिल है। रोजगार सेवकों ने मांग की कि मानदेय का भुगतान अलग बजट से हो। साथ ही, मृतक आश्रितों के लिए जारी सरकारी आदेश का पालन करवाया जाए। विधायक और एमएलसी ने मुख्यमंत्री तक उनकी बात पहुंचाने का भरोसा दिया है। ज्ञापन सौंपने वालों में संजय कुमार, अरुण कुमार, प्रदीप कुमार, धीरज कुमार, सौरभ कुमार और धीरज समेत कई रोजगार सेवक मौजूद रहे।
Source link
रोजगार सेवकों ने मानदेय बढ़ाने के लिए ज्ञापन सौंपा:सदर विधायक और MLC को CM के नाम दिया ज्ञापन, 24 हजार मानदेय और कैशलेस इलाज की मांग
