Headlines

महासमुंद में ढाबे के पास खड़े ट्रेलर में आग:खाना खाने गया था ड्राइवर, फायर ब्रिगेड ने बुझाई लगी आग, केबिन जलकर खाक




महासमुंद में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर ज्ञानी ढाबा के पास रविवार को सड़क किनारे खड़े ट्रेलर के केबिन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने केबिन के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि घटना के समय चालक ट्रेलर के अंदर नहीं था और ढाबे पर खाना खाने गया हुआ था। इससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। नागपुर से कलकत्ता जा रहा था ट्रेलर मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर क्रमांक NL 01 AB 0769 लोहे की खेप लेकर नागपुर से कलकत्ता जा रहा था। रास्ते में चालक ने NH-53 पर स्थित ज्ञानी ढाबा के पास वाहन खड़ा किया और खाना खाने के लिए ढाबे में चला गया। इसी दौरान ट्रेलर के केबिन से अचानक धुआं उठने लगा। कुछ ही देर बाद केबिन से आग की लपटें दिखाई देने लगीं। लोगों ने पुलिस और दमकल को दी सूचना ढाबे पर मौजूद लोगों ने ट्रेलर के केबिन में आग लगी देख तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी। सूचना मिलते ही महासमुंद से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक ट्रेलर का केबिन बुरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुका था। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं घटना की सूचना के बाद तुमगांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस आग लगने के कारणों के साथ घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *