![]()
सीसीटीवी में कैद फायरिंग करते आरोपी
तरतारन के ऐतिहासिक शहर श्री गोइंदवाल साहिब में बेखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला है, जहां ‘वाहेगुरु इंटरप्राइजेज’ चलाने वाले प्रमुख कारोबारी राजविंदर सिंह के घर पर देर रात अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। घटना देर रात करीब 1 से 2 बजे
.
पीड़ित कारोबारी राजविंदर सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय से उन्हें अज्ञात बदमाशों द्वारा 1 करोड़ रुपये की फिरौती (रंगदारी) देने के लिए लगातार धमकियां मिल रही थीं। फिरौती की रकम न चुकाने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की चेतावनी दी गई थी।
CCTV में कैद हुई वारदात, दो राउंड की फायरिंग
घर के बाहर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगालने पर वारदात का खुलासा हुआ। फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्ति देर रात घर के बाहर पहुंचते नजर आ रहे हैं। हमलावरों ने पहले एक फायर किया जो मिस हो गया, जिसके बाद दूसरी कोशिश में उन्होंने सीधे मुख्य गेट को निशाना बनाकर गोली दाग दी और मौके से फरार हो गए।
पुलिस पर ढिलाई बरतने का गंभीर आरोप
पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए हैं। परिजनों का आरोप है कि रंगदारी की धमकियां मिलने के बाद उन्होंने कई बार स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायतें दर्ज कराई थीं, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। परिवार का कहना है कि पुलिस की इसी ढीली और सुस्त कार्रवाई के चलते ही बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि उन्होंने घर पर हमला कर दिया।
डीएसपी का आश्वासन—जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी हरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार द्वारा पुरानी शिकायतों पर कार्रवाई न किए जाने के आरोपों की भी निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दिया है।
