Headlines

474 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार:कटिहार के हरिगंज चौक पर पुलिस ने पकड़ा




कटिहार पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 474 लीटर विदेशी शराब पकड़ी है। डीएस कॉलेज ओपी प्रभारी आर्यन कुमार की टीम ने हरिगंज चौक (कोरियापट्टी) के पास एक पिकअप वाहन से यह शराब बरामद की। एक तस्कर गिरफ्तार हुआ, उसका मोबाइल फोन भी जब्त है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में अवैध शराब लादकर तस्कर हरिगंज चौक से गुजरेगा। सूचना पर आर्यन कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वाहनों की जांच शुरू की। जांच के दौरान एक पिकअप वाहन दिखा। पुलिस को देखते ही वाहन सवार भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान राजा कुमार (23), पिता नरेश शर्मा, निवासी तिनगछिया, कटिहार के रूप में हुई। FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू हुई है। शराब के स्रोत, गंतव्य और अन्य शामिल लोगों की जांच जारी है। कटिहार पुलिस की ओर से जिले में शराब तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन जांच, गश्ती और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से भी अवैध शराब की तस्करी या बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *