Headlines

अररिया में 2603 लीटर विदेशी शराब पकड़ी:ट्रक ड्राईवर गिरफ्तार, रानी चौक पर उत्पाद विभाग ने की कार्रवाई




अररिया में मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए किशनगंज- अररिया फोरलेन से 2603.16 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। विभाग की टीम ने जोकीहाट थाना क्षेत्र के रानी चौक के समीप एक संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली। इस दौरान ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। रानी चौक के समीप वाहन जांच मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, अररिया को गुप्त सूचना मिली थी कि विदेशी शराब की बड़ी खेप किशनगंज से फारबिसगंज की ओर फोरलेन के रास्ते ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर निरीक्षक मद्यनिषेध-सह-थानाध्यक्ष, अररिया के निर्देश पर कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई। टीम का नेतृत्व शिवज्ञान कुमार, अवर निरीक्षक मद्यनिषेध ने किया। टीम में सोनालाल, सहायक अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध सिपाही और प्रतिनियुक्त गृह रक्षक बल के जवान शामिल थे। टीम ने जोकीहाट थाना क्षेत्र के रानी चौक के समीप वाहन जांच शुरू की। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की इसी दौरान किशनगंज की ओर से एक संदिग्ध ट्रक NL01G-9104 आता दिखाई दिया। जांच टीम को देखते ही चालक ने ट्रक को घुमाकर मौके से निकलने का प्रयास किया। हालांकि, पहले से सतर्क टीम ने घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें विदेशी शराब की बड़ी खेप मिली। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। चालक ने अपना नाम शंभू सहनी, पिता अर्जुन सहनी, निवासी जोसीपुर परगनिया टोला, थाना कबैया, जिला मुजफ्फरपुर बताया। उत्पाद विभाग ने शराब और ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। विभाग अब शराब की खेप के स्रोत, गंतव्य और इस तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *