![]()
सिरसा जिले के रानियां में युवक की संदिग्ध मौत मामले में अब उसकी मौत की असल वजह सामने आई है। मृतक के परिजनों के पुलिस द्वारा बयान दर्ज होने के बाद उसकी मौत का कारण नशे की ओवरडोज था। नशे की हालत में शव मिला था, पर उस समय किसी ने पुष्टि नहीं की थी और पुलिस ने भी इसे गुप्त रखा। मगर परिजनों के बयान से स्थिति स्पष्ट हो गई है। इससे पहले भी रानियां क्षेत्र में नशे से कई युवाओं की मौत हो चुकी है। नशे से मौत मामले में सरकार एवं प्रशासन भी अलर्ट है। इसके चलते सरकार एवं पुलिस प्रशासन ने रानियां के कई थाना प्रभारियों को सस्पेंड भी किया जा चुका है और तबादले हो चुके हैं। पुलिस की मानें तो थाना रानियां में स्टाफ की भारी कमी के चलते अपराधिक घटनाओं व नशे पर अंकुश लगाना मुश्किल हो रहा है। इस बारे में रानियां थाना प्रभारी रामकुमार का कहना है कि मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को डेड बॉडी सौप दी गई थी। परिजनों ने बयान में बताया था कि करीब एक वर्ष पहले नशे का सेवन करता था। परिजनों ने यह भी बताया कि अब यह दिहाड़ी के लिए रानियां में आया था और हार्ट अटैक होने के कारण मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एक साल से नशे का आदी था जानकारी के अनुसार, गत वीरवार को 30 साल के एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। युवक का शव बालासर रोड पर एक बंद गत्ता फैक्टरी के पास मिला था। परिजनों ने बताया कि मृतक युवक गांव नकोड़ा निवासी छिंद्रपाल पिछले एक साल से नशे का आदी था। रात से नशे की हालत में पड़ा था शव पुलिस को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में मौत की वजह नशे की ओवरडोज मानी जा रही है। बताया गया कि छिंद्रपाल बुधवार रात से ही नशे की हालत में वहां पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है।
Source link
रानियां युवक की संदिग्ध मौत का कारण नशा ओवरडोज:परिजन बोले-छिंद्रपाल एक साल से आदी था, पुलिस बोलीं-रिपोर्ट आने पर कार्रवाई करेंगे
