![]()
भोजपुरी स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल तस्वीर शेयर की है। उनकी मां अस्पताल के बेड पर लेटी हुई हैं। पवन सिंह उन्हें गले लगाए नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ पवन सिंह ने लिखा- ‘माई हमार दुनिया।’ पोस्ट सामने आने के बाद उनके फैंस उनकी मां के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। पवन के करीबी दोस्त प्रियांशु सिंह ने भी अस्पताल से प्रतिमा देवी की तस्वीर शेयर की। उन्होंने बताया कि पवन सिंह की मां की तबीयत ठीक नहीं है। साथ ही लोगों से उनके जल्द स्वस्थ होने और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करने की अपील की। पत्नी ज्योति ने VIDEO शेयर किया, लंबी उम्र की कामना की पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी अपनी सास प्रतिमा देवी की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की और ईश्वर से प्रतिमा देवी को अच्छी सेहत और लंबी उम्र देने की प्रार्थना की। मां के बेहद करीब हैं पवन पवन सिंह अपनी मां के काफी करीब माने जाते हैं। वह कई मौकों पर मां के प्रति अपने लगाव का जिक्र कर चुके हैं। हाल ही में उनके रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के प्रोमो में भी वह मां के पैर दबाते नजर आए थे। मां की तबीयत खराब होने की खबर के बाद उनके फैंस लगातार उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। पावर स्टार पवन सिंह ने ‘माई’ नाम से शनिवार को नया गाना रिलीज किया है। इस गाने को खुद पवन सिंह ने गाया है। इसके बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं। प्रियांशु सिंह इसके म्यूजिक डायरेक्टर हैं। ———- यह खबर भी पढ़िए:- कॉमेडियन अन्नू अवस्थी कानपुर से चुनाव लड़ेंगे:50 गाड़ियों के काफिले के साथ देव यात्रा निकाली, कहा- लोगों को हंसाकर जीतेंगे कानपुर के कॉमेडियन अन्नू अवस्थी ने सीसामऊ सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया। कहा- हम वहां हंसा-हंसा कर जीतेंगे और जनता को हंसाएंगे। इसको लेकर अन्नू अवस्थी ने रविवार को मित्र मिलन और देव यात्रा निकाली। दोपहर 3 बजे करीब 16 किलोमीटर की यात्रा में 50 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला शामिल रहा। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
भोजपुरी स्टार पवन सिंह की मां अस्पताल में भर्ती:भावुक होकर गले लगाया, लिखा- माई हमार दुनिया; पत्नी ज्योति ने भी मांगी दुआ
