Headlines

चेंबर ऑफ कॉमर्स ने नव-निर्वाचित पार्षदों का सम्मान:डूंगरपुर-सागवाड़ा को स्वच्छता, पर्यावरण व जल संरक्षण में सिरमौर बनाने का संकल्प




डूंगरपुर के विजया राजे सिंधिया ऑडिटोरियम में चेंबर ऑफ कॉमर्स ने नव-निर्वाचित निकाय पार्षदों का अभिनंदन समारोह किया। इसमें डूंगरपुर नगर परिषद और सागवाड़ा नगरपालिका के नए बोर्ड का सम्मान हुआ। स्वच्छता अभियान के प्रदेश ब्रांड एम्बेसडर के. के. गुप्ता मुख्य अतिथि थे, जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल ने अध्यक्षता की। चेंबर ऑफ कॉमर्स ने सभापति सुशीला गुप्ता, उपसभापति अनिल पटेल और सागवाड़ा अध्यक्ष आशा पाटीदार समेत सभी पार्षदों को साफा, माला, स्मृति चिह्न से सम्मानित किया। के. के. गुप्ता ने डूंगरपुर की स्वच्छता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और शहर को साफ-सुंदर बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। चेंबर ऑफ कॉमर्स और जनप्रतिनिधियों ने डूंगरपुर-सागवाड़ा को स्वच्छता, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण में प्रदेश का मॉडल शहर बनाने का संकल्प लिया। जल स्रोतों के संरक्षण और पौधरोपण को जन-आंदोलन बनाने पर भी जोर दिया। सभापति सुशीला गुप्ता और अध्यक्ष आशा पाटीदार ने आभार जताया। उन्होंने विकास में कोई कमी न छोड़ने और जनता के सहयोग से कार्यों को गति देने का भरोसा दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *