![]()
पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित ‘मोब नाइट क्लब’ के बाहर देर रात पार्टी करने आए एक युवक को तेज रफ्तार क्रेटा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से गाड़ी भगा ले गया, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा। हादसे में घायल युवक की पहचान हिमांशु के रूप में हुई है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि हिमांशु उछलकर सड़क पर जा गिरा। हादसे में हिमांशु के दाएं पैर में गंभीर फ्रैक्चर आया है, जबकि बाएं हाथ और टांग पर भी गहरे घाव लगे हैं। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद उसके दोस्त बॉबी ने एक राहगीर की गाड़ी की मदद ली और हिमांशु को तुरंत नागरिक अस्पताल (सेक्टर-6, पंचकूला) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है। झगड़े के बाद भाग रहा आरोपी क्रेटा ड्राइवर की पहचान पंजाब के लुधियाना निवासी हरदीप के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी हरदीप ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि नाइट क्लब के बाहर उसकी कुछ अज्ञात युवकों के साथ बहस और झगड़ा हो गया था। युवकों से अपनी जान बचाकर वह जल्दबाजी में अपनी क्रेटा गाड़ी लेकर भागने लगा। इसी आपाधापी और हड़बड़ी में उसकी गाड़ी सामने खड़े हिमांशु से जा टकराई। अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी गाड़ी हिमांशु को टक्कर मारने के बाद आरोपी रुकने की बजाय तेजी से गाड़ी भगाता रहा। हालांकि, थोड़ी ही दूरी पर अनियंत्रित होकर उसकी क्रेटा कार सड़क के बीच बने डिवाइडर पर जा चढ़ी। जोरदार टक्कर के कारण कार के शीशे पूरी तरह टूट गए। इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को दबोच लिया। कर रहे हैं जांच : SHO
पंचकूला के सेक्टर-5 SHO संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी क्रेटा ड्राइवर हरदीप निवासी लुधियाना को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
नाइट क्लब के बाहर युवक को क्रेटा ने मारी टक्कर:पंचकूला में उछलकर सड़क पर गिरा, ड्राइवर कार लेकर भागा; पुलिस ने पकड़ा
