![]()
जयपुर में मीना शर्मा फाउंडेशन की ओर से रविवार को आयोजित विशाल रक्तदान शिविर का शुभारंभ सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने किया। यह रक्तदान शिविर संतोकबा दुर्लबजी मेमोरियल हॉस्पिटल, जयपुर के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर रक्तदान किया और सामाजिक सरोकार की इस मुहिम में अपनी भागीदारी निभाई। 50 यूनिट ब्लड किया एकत्र शिविर में करीब 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान के साथ ही शिविर में आमजन के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिसमें ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन एवं ब्लड शुगर की जांच की गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के पार्षद रविशंकर शर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं एवं आयोजकों का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। शिविर में क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, युवाओं एवं समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने दूसरों को भी नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। रक्तदान मरीज के लिए जीवन बचाने का बन सकता है माध्यम फाउंडेशन के ट्रस्टी राजेन्द्र शर्मा ने सभी रक्तदाताओं, सामाजिक संस्थाओं, सहयोगियों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन बचाने का माध्यम बन सकता है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले संतोकबा दुर्लबजी मेमोरियल हॉस्पिटल, सभी सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं का फाउंडेशन की ओर से आभार व्यक्त किया गया।
Source link
रक्तदान शिविर में 50 यूनिड ब्लड किया डोनेट:ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन और ब्लड शुगर की भी हुई निशुल्क जांच; युवाओं ने लिया हिस्सा
