Headlines

श्रीगंगानगर में गुरुद्वारा के सचिव गिरफ्तार:गेस्ट हाउस में बेड के नीचे छिपे थे; महिलाओं ने पुलिस पर हमला किया, समर्थकों ने किया प्रदर्शन




श्रीगंगानगर में गुरुद्वारा धन-धन बाबा दीप सिंह जी सभा के सचिव और सिख धर्म प्रचार कमेटी के चेयरमैन तेजिंदर पाल सिंह टिम्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे आक्रोशित टिम्मा के समर्थक भड़क गए और गुरुद्वारा परिसर में तोड़फोड़ कर दी। श्रीगंगानगर-पदमपुर स्टेट हाईवे पर धरने पर बैठ गए। कोतवाली थाना प्रभारी तेजवंत सिंह बराड़ ने बताया- टिम्मा को इमीग्रेशन संचालक के साथ मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस पहुंची तो टिम्मा गुरुद्वारा के गेस्ट रूम में बेड के नीचे छिपा हुआ था, कमरे में मौजूद महिलाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हालांकि बीबी हरमीत कौर ने आरोप लगाए हैं कि सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह बराड़ के कहने पर कोतवाली एसएचओ तेजवंत सिंह बराड़ ने यह कार्रवाई की है। पुलिस गुरुद्वारा साहिब में घुसी और तोड़फोड़ की। इमीग्रेशन संचालक को घर में घुसकर पीटने का आरोप कोतवाली थाना प्रभारी तेजवंत सिंह बराड़ ने बताया- शहर में सरदार इमीग्रेशन के संचालक तरनजीत सिंह थिंद ने 31 अगस्त 2026 को रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया था कि टिम्मा कुछ लोगों के साथ उनके घर पर आया और मारपीट की। इसी मुकदमे में रविवार शाम को पुलिस टीम तेजिंदर पाल सिंह टिम्मा को गिरफ्तार करने के लिए सिविल ड्रेस में गुरुद्वारा परिसर में गई हुई थी। थानाप्रभारी बोले- जूते उतारकर गेस्ट रूम में घुसे, वहीं से पकड़ा आरोपी थाना प्रभारी ने कहा- मैं खुद सिख धर्म से हूं और धर्म की मर्यादा और नियमों का पालन करता हूं। पूरी पुलिस टीम सिर पर रुमाल बांधकर और जूते उतार कर गेस्ट रूम में गई थी। गेस्ट रूम में महिलाएं मौजूद थी। इस दौरान महिला कॉन्स्टेबल ने देखा कि गेस्ट रूम में महिलाएं मौजूद है और बीबी हरमीत कौर भी वहीं है। टिम्मा बेड के नीचे छिपा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने सभी महिलाओं को बाहर आने के लिए कहा, लेकिन महिलाएं बाहर नहीं आई और पुलिस पर हमला कर दिया। इसमें पुलिस के एक कॉन्स्टेबल के सिर में चोट लगी है। इसी दौरान टिम्मा ने तलवार निकालने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी बोले- आरोपी के समर्थकों ने गुरुद्वारा में तोड़फोड़ की थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले को धार्मिक हिंसा भड़काने का रूप देते हुए टिम्मा के समर्थकों ने गुरुद्वारे में तोड़फोड़ की। पुलिस पर जो आरोप लगाए गए हैं, वह पूरी तरह से गलत हैं। तेजिंदर पाल टिम्मा धार्मिक हिंसा भड़काने के लिए गुरु ग्रंथ साहिब को भी खंडित कर सकता है। टिम्मा के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पूरे गुरुद्वारा परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, डीवीआर चेक करने पर पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *