Headlines

किराया मांगने पर मकान मालिक और उसकी मां पर हमला:पानीपत में 10 लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा, जेवर भी गायब; पुलिस को दी शिकायत




पानीपत शहर के कुटानी रोड स्थित पहलवान चौक के पास किराया मांगने पर पूर्व किराएदारों द्वारा मकान मालिक और उसकी मां पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। करीब 10 लोगों ने पीड़ित परिवार पर लाठी-डंडों और लात-घूसों से हमला कर दिया। इस हमले में मकान मालिक और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट के दौरान पीड़ित का चांदी का कड़ा और उसकी मां की सोने की बालियां भी गायब हो गईं। पीड़ित पक्ष ने सिविल अस्पताल से मेडिकल कराकर किला थाना पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शोर और गाली-गलौज से परेशान होकर खाली कराया था मकान पीड़ित मकान मालिक तुषार ने बताया कि उन्होंने कुछ महीने पहले अपने मकान की दूसरी मंजिल पर कुछ किराएदारों को रखा था। लेकिन, कुछ ही दिनों बाद किराएदारों का व्यवहार बदलने लगा। वे रात-बेरात शोर-शराबा करते थे और अक्सर गाली-गलौज करते थे, जिससे आसपास का माहौल खराब हो रहा था। इस परेशानी से तंग आकर उन्होंने किराएदारों को मकान खाली करने को कहा। काफी तनातनी और कहासुनी के बाद उन्होंने मकान खाली तो कर दिया, लेकिन दो महीने का किराया दिए बिना ही चले गए। किराया मांगा तो 10 लोगों ने लाठी-डंडों से किया हमला तुषार के अनुसार, मकान खाली होने के बाद से वे लगातार बकाया किराए की मांग कर रहे थे, लेकिन पूर्व किराएदार टालमटोल करते हुए झगड़े पर उतारू थे। रविवार शाम जब तुषार ने दोबारा अपना बकाया किराया मांगा, तो आरोपी भड़क गए। देखते ही देखते करीब 10 लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और तुषार पर टूट पड़े। आरोपियों ने उन्हें लात-घूसों और डंडों से जमकर पीटा। जब उनकी मां बीच-बचाव करने आईं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी बदसलूकी और मारपीट की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *