Headlines

कैथल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़:एनकाउंटर कर टांग में गोली मारी, चोरी, छीनाझपटी की वारदातों में था वांछित




कैथल के गुहला थाना क्षेत्र में पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ टीम की एक बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने बदमाश का एनकाउंटर कर दिया। बदमाश के टांग में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। घटना गांव बबकपुर के पास की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पंजाब के अलीपुर निवासी कृपाल सिंह उर्फ बल्लू चोरी और छीनाझपटी के कई मामलों में वांछित है और बबकपुर से रत्ता खेड़ा जाने वाली सड़क पर जंगल के पास खड़ा है। जंगल की तरफ भागने लगा वह बिना बंर की मोटरसाइकिल लिए हुए है और उसके पास हथियार भी है। टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन जंगल में भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इनमें से एक गोली पुलिस कर्मचारी अजीम सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी की टांग में गोली मारी और वह गिर गया। इस पर टीम ने उसे दबोच लिया। इस दौरान आरोपी द्वारा 4 राउंड फायर किए गए व 4 फायर पुलिस की तरफ से हुए। फोरेंसिक टीम ने तथ्य जुटाए घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के साथ साथ असलहे को कब्जे में ले लिया। साथ ही मौके पर आरोपी की मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर तथ्य जुटाए गए। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ के एएसआई अजीत सिंह, एएसआई राममेहर, एएसआई अशोक, एएसआई संदीप व सिपाही सरवन कुमार की टीम सरकारी गाड़ी में थाना गुहला क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों की तलाश में गश्त कर रहे थे। वहां गुप्त सूचना पाकर पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपी के कब्जे से 32 बोर अवैध असलहा बरामद किया गया। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *