![]()
बारां का डोल मेला इन दिनों परवान पर है। नगर परिषद की ओर से आयोजित इस मेले में शहर और ग्रामीण इलाकों से भारी भीड़ उमड़ रही है। मेले को भव्य बनाने के लिए प्रताप चौक से मेन मार्केट होते हुए धर्मादा चौराहा तक बिजली की झालरों से दूधिया रोशनी की गई है, जो आकर्षण का केंद्र है। डोल तालाब की पाल पर चाट और चौपाटी बाजार लगे हैं। मीना बाजार में महिला सुरक्षा की खास व्यवस्था
झिलमिलाती रोशनी और ठंडी हवा में लोग यहां सुकून महसूस कर रहे हैं। स्थानीय निकाय चुनाव के चलते प्रशासन ने मेले का उद्घाटन किया था। नए बोर्ड गठन के बाद सभापति शीतल कमल राठौर की देखरेख में मेलाध्यक्ष नीरज नागर को जिम्मेदारी मिली है।
आयुक्त अशोक शर्मा समेत परिषद टीम मौजूद है। मीना बाजार में महिला सुरक्षा के लिए खास व्यवस्था है, जहां केवल महिलाओं व उनके परिवार वालों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। शाम 8 बजे से देर रात तक मेले में खरीदारी, खान-पान और मनोरंजन की रौनक रहती है।
Source link
बारां में डोल मेले की रौनक परवान पर:चौपाटी बाजार बना आकर्षण का केंद्र, देर रात तक रहती है भीड़
