Headlines

मंदाकिनी नदी में पीपा पुल निर्माण पर संकट:80 करोड़ की फाइल अटकी, दीपावली से पहले बनना था पुल; 29 में से सिर्फ 5 पीपे उपयोग लायक




चित्रकूट में मंदाकिनी नदी पर अस्थाई पीपा पुल बनाने का काम बजट के इंतजार में अटक गया है। पुल निर्माण के लिए 1.80 करोड़ रुपए की फाइल पिछले 10 दिनों से रीवा पीडब्ल्यूडी में रुकी है। प्रशासन ने दीपावली से पहले पुल तैयार करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन बजट जारी होने में देरी से तय समय पर काम पूरा होने को लेकर संदेह बना हुआ है। दरअसल, 29 अगस्त को आई बाढ़ में मंदाकिनी नदी पर बना 47 साल पुराना पुल बह गया था। इससे भरत घाट-हनुमानधारा रोड का संपर्क टूट गया। इसके बाद प्रशासन ने लोगों की आवाजाही के लिए अस्थाई पीपा पुल बनाने का फैसला लिया था। 29 पीपों से बनना है पुल, 24 की मरम्मत जरूरी पीपा पुल बनाने के लिए कुल 29 पीपों की जरूरत है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पंकज खड़ारे और एमके त्रिपाठी ने नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा में उपलब्ध पीपों का जायजा लिया। जांच में केवल 5 पीपे ही इस्तेमाल करने लायक मिले, जबकि बाकी 24 पीपों की मरम्मत करानी होगी। पीपों की मरम्मत, परिवहन और निर्माण सामग्री की व्यवस्था के लिए 1.80 करोड़ रुपए का बजट मांगा गया है। बजट की मंजूरी नहीं मिलने से काम की रफ्तार प्रभावित होने की आशंका है। दीपावली से पहले पुल बनाने का लक्ष्य प्रशासन ने दीपावली से पहले अस्थाई पुल तैयार करने का लक्ष्य रखा है। हालांकि, बजट की फाइल अटकी होने से इस समयसीमा पर असर पड़ सकता है। पुल बनने से भरत घाट-हनुमानधारा रोड पर आवाजाही बहाल करने में मदद मिलेगी। कार्यपालन यंत्री पंकज खड़ारे ने बताया कि पीपों को तेंदूखेड़ा से लाया जाएगा। बजट की प्रक्रिया जारी है। टेंडर और पीपों की मरम्मत से जुड़ा काम शुरू किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *