Headlines

जोधपुर में इस सप्ताह रहेगा गर्मी का असर,रात में ठंडक:कायलाना-तख्तसागर झील में पानी कम, सप्लाई का है मुख्य स्त्रोत




जोधपुर में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। अक्टूबर महीने में ही तापमान 37 डिग्री तक रिकॉर्ड किया जा रहा है। हालांकि रात में हल्की ठंड होने लगी है और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। वहीं इस बार मानसून पूरा सूखा बीता है। मौसम विभाग के अनुसार- इस पूरे सप्ताह में गर्मी का असर बना रहेगा। हालांकि अधिकतम तापमान ​एक डिग्री तक कम हो सकता है लेकिन 10 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री तक स्थिर बने रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री से बढ़कर 25.2 डिग्री तक पहुंच गया है। आने वाले सप्ताह में इसमें भी गिरावट देखने को मिल सकता है। संभावना है कि न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री तक रिकॉर्ड हो। कायलाना-तख्तसागर में इस बार पानी कम शहर में पेयजल सप्लाई के मुख्य स्त्रोत कायलाना-तख्तसागर झील में 160 एमसीएफटी (मिलियन क्यूबिक फीट) पानी है। पिछले साल सितंबर में यह 200 एमसीएफटी था, जो कि पिछले साल की तुलना में 20 फीसदी कम है। फुल स्टोरेज क्षमता 340 एमसीएफटी है। यदि हाइट के हिसाब से देखा जाए तो कायलाना की 58 फीट की स्टोरेज क्षमता है जिसमें 47.50 फीट पानी तक पानी है। वहीं तख्तसागर की स्टोरेज क्षमता 64 फीट की है और अभी 37.50 फीट तक पानी भरा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *