![]()
नवांशहर में एक प्राइवेट बस फ्लाईओवर से नीचे गिरी गई। हादसे में दो छात्र और कंडक्टर की मौत हो गई। वहीं, एक छात्र के लापता होने की बात सामने आई है। हादसा सोमवार सुबह करीब 5 बजे बंगा के पास गांव मजारी में हुआ। बस में मनाली से लौट रहे पर्यटक और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के छात्रों को लेकर अमृतसर जा रही थी। ड्राइवर को नींद की झपकी आने से बस बेकाबू हो गई और फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हालांकि मृतकों और घायलों की पहचान भी अभी नहीं हो पाई है। नींद की झपकी आने से बस बेकाबू हुई प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोमवार सुबह फ्लाईओवर से उतरते समय बस ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई। इससे तेज रफ्तार बस पर से उसका नियंत्रण खो गया। बस बेकाबू होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही बंगा पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया राहत टीमों ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक छात्र के लापता होने की बात सामने आने के बाद उसकी तलाश भी की जा रही है। हादसे में 2 छात्रों और बस कंडक्टर की मौत हुई है। हालांकि, मृतकों और घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस और प्रशासन की ओर से मृतकों और घायलों की कुल संख्या की आधिकारिक पुष्टि भी अभी नहीं की गई है। मामले की जांच कर रही पुलिस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों के साथ-साथ बस में सवार लोगों की जानकारी जुटा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस तेज रफ्तार में थी और ड्राइरवर का नियंत्रण छूटने के बाद वह रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ********* ये खबर भी पढ़ें: अमृतसर में ड्यूटी से लौटते ASI पर फायरिंग:बाजू के आर-पार हुई गोली, 7 साल पहले भाई का कत्ल हुआ; अब तक 3 ASI मारे जा चुके अमृतसर में थाने से घर लौट रहे जीआरपी में तैनात ASI सुखचैन सिंह पर 3 बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। गांव के पास घर से 1 किलोमीटर से दूर पुल पर युवकों ने उन्हें घेरकर गोलियां चलाईं। एक गोली उनकी बाईं बाजू में लगी और आर-पार हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)
Source link
फ्लाईओवर से गिरी बस,LPU के 2 छात्र समेत 3 मरे:नवांशहर में बेकाबू होकर रेलिंग तोड़ी, परखच्चे उड़े; मनाली से लौट रहे थे
