Headlines

गिरिडीह में फूफा-भतीजे को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर:भतीजे की मौत, फूफा घायल; चंदौरी-बरहमसिया मेन रोड पर हुआ हादसा




गिरिडीह के तिसरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में भतीजे करण तुरी की मौत हो गई। वॉक पर निकले करण और उनके फूफा लाटो तुरी को चंदौरी-बरहमसिया मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। लाटो तुरी गंभीर रूप से घायल हैं। बिहार के बिसौली निवासी लाटो तुरी अपने ससुराल चंदौरी गांव आए थे। सोमवार को वे अपने भतीजे करण तुरी (पिता सिकंदर तुरी) के साथ वॉक पर निकले थे। बरहमसिया के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि करण बिजली के खंभे से टकरा गए। दोनों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिसरी ले जाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. जैनेंद्र और स्वास्थ्यकर्मी तासीर ने उनका प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों ने गंभीर अंदरूनी चोटें बताईं और उन्हें बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया। गिरिडीह ले जाते समय करण तुरी ने दम तोड़ दिया। लाटो तुरी का इलाज चल रहा है। तिसरी पुलिस मौके पर पहुंची और करण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *