Headlines

पंजाब इलेक्शन कमीशन में नए पद सृजित होंगे:नर्सिंग सर्विस नियम को मिली मंजूरी; रणजीत सागर विकास अथॉरिटी गठित




पंजाब सरकार की सोमवार को कैबिनेट की मीटिंग हुई। इसमें सरकार ने मुख्य चुनाव आयोग में 19 नए पद सृजित करने का फैसला किया है। इन पदों पर नई नियुक्तियां की जाएंगी। इसके अलावा पंजाब नर्सिंग सर्विस रूल्स-2016 में संशोधन, नॉन-टीचिंग कर्मचारियों को सोसाइटी के अधीन लाने और पठानकोट में रणजीत सागर विकास अथॉरिटी के गठन का फैसला लिया गया है। अब मीटिंग में लिए गए फैसलों के बारे में जानिए मुख्य चुनाव आयोग में 19 नए पद वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि सरकार ने मुख्य चुनाव आयोग में 19 नए पद सृजित करने का फैसला लिया है। इन पदों पर नई नियुक्तियां की जाएंगी। इससे चुनाव आयोग के कामकाज के लिए स्टाफ बढ़ेगा। नर्सिंग सर्विस रूल्स में संशोधन पंजाब सरकार ने पंजाब नर्सिंग सर्विस रूल्स-2016 में भी संशोधन किया है। 2021 में नर्सिंग विभाग को अलग विभाग बनाया गया था, लेकिन इसके लिए अलग नियम नहीं बनाए गए थे। अब नियमों में संशोधन किया गया है। विभाग में करीब 1,400 स्टाफ नर्सों की भर्ती भी हो चुकी है। रूल बनने से मुलाजिमों का फायदा होगा। उन्हें कइ तरह के सर्विस लाभ मिल पाएंगे। नॉन-टीचिंग कर्मचारियों को सोसाइटी के अधीन लाएंगे सरकार ने नॉन-टीचिंग कर्मचारियों की सेवाओं को सोसाइटी के अधीन करने का फैसला लिया है। इससे पहले कंप्यूटर शिक्षकों को भी सोसाइटी के अधीन किया गया था। अब बाकी नॉन-टीचिंग कर्मचारियों को भी इसके दायरे में लाने का फैसला लिया गया है। पठानकोट में बनेगी रणजीत सागर विकास अथॉरिटी पठानकोट को पर्यटन के लिहाज से विकसित करने के लिए रणजीत सागर विकास अथॉरिटी के गठन का फैसला लिया गया है। सरकार का कहना है कि इससे पंजाब में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पठानकोट में कई पर्यटन स्थल हैं, जिन्हें विकसित किया जा सकता है। रणजीत सागर बांध क्षेत्र करीब 305 एकड़ में फैला हुआ है। प्रस्तावित अथॉरिटी के चेयरमैन मुख्यमंत्री होंगे, जबकि संबंधित मंत्री इसके सदस्य होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *