Headlines

मोतिहारी का युवक गुवाहाटी से गिरफ्तार:STF ने दबोचा, असम पुलिस कर रही पूछताछ; पाकिस्तान पहुंचा रहा था खुफिया जानकारी




मोतिहारी जिले के एक युवक से जुड़े कथित पाकिस्तान कनेक्शन की जांच शुरू हुई है। असम पुलिस ने 31 वर्षीय अभिषेक कुमार सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है। उसके पास से संदिग्ध सामान मिलने और मोबाइल फोन से पाकिस्तान से जुड़े साक्ष्य मिलने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इन दावों की जांच अभी जारी है। सेना से जुड़ी जानकारी भेजने का आरोप बताया जा रहा है कि केंद्रीय जांच एजेंसी को इनपुट मिला था कि असम में रहकर अभिषेक भारतीय सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी पाकिस्तान के आतंकी संगठन को भेज रहा है। इसी इनपुट के आधार पर असम पुलिस ने कार्रवाई की और अभिषेक को गिरफ्तार किया। असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वकर्मा ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी से सेना के जवानों से जुड़ी खुफिया जानकारी पाकिस्तान के आतंकी संगठन को दिए जाने का इनपुट मिला था। इसी आधार पर अभिषेक को गिरफ्तार किया गया। उससे मिली जानकारी के आधार पर एक रिटायर्ड आर्मी जवान को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि रिटायरमेंट के बाद वह कैंटोनमेंट में काम कर रहा था। मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच सूत्रों के अनुसार, अभिषेक के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि वह कथित तौर पर कितने समय से इस गतिविधि में शामिल था और उसके संपर्क में और कौन-कौन लोग थे। मोतिहारी पुलिस भी जुटा रही जानकारी खबर सामने आने के बाद मोतिहारी पुलिस भी मामले को लेकर अलर्ट हुई है। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि अभिषेक के बारे में जानकारी मिली है। वह जिले के किस थाना क्षेत्र का रहने वाला है, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल उसके स्थानीय पते का सत्यापन कराया जा रहा है। असम पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के संपर्क में मोतिहारी पुलिस एसपी ने कहा कि मोतिहारी पुलिस असम पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के संपर्क में है। पूरी जानकारी मिलने के बाद ही मामले में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है। स्थानीय स्तर पर भी अभिषेक के परिवार और उसकी पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *