Headlines

Bihar Wins National Awards For PMAY-U 2.0



PMAY-U) 2.0 को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए बिहार को दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिले।

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए बिहार को दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। यह पुरस्कार आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से विश्व पर्यावास दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में दिए

.

नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने इसे बिहार के लिए गौरव की उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में आवास निर्माण की तेज गति और पात्र लोगों तक योजना का लाभ पहुंचाने के प्रयासों के कारण बिहार को यह सम्मान मिला है।

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य का अवार्ड

बिहार को दो श्रेणियों में पुरस्कार मिला है। पहला पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य के रूप में दिया गया। PMAY-U 2.0 के तहत स्वीकृत मकानों में सबसे अधिक मकानों का निर्माण कार्य शुरू कराने (ग्राउंडिंग) के लिए बिहार को यह सम्मान मिला।

दूसरा पुरस्कार बड़े राज्यों की श्रेणी में विशेष मान्यता के रूप में मिला है। योजना के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले सबसे अधिक प्रतिशत आवास स्वीकृत करने में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को यह पुरस्कार दिया गया।

सबके लिए आवास का संक्लप लगातार कर रहे पूरा

मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबके लिए आवास’ के संकल्प को पूरा करने की दिशा में बिहार लगातार आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नागरिक-केंद्रित विकास के विजन के अनुरूप राज्य सरकार हर पात्र परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने इस उपलब्धि के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग के अधिकारियों और पूरी टीम को बधाई दी। कार्यक्रम में बिहार की ओर से विभाग के सचिव डॉ. संदीप कुमार आर. पुडकलकट्टी, विशेष सचिव-सह-मिशन निदेशक शाहिद परवेज़ और परियोजना पदाधिकारी-सह-अपर निदेशक उमाकांत पांडे ने पुरस्कार प्राप्त किए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *