उमडार डैम में नहाते समय युवक डूबा:दोस्तों के साथ नहाने आया था, पुलिस और SDRF कर रही तलाश




उमरिया जिले के कोतवाली थाना इलाके में आने वाले उमडार डैम में गुरुवार को नहाने गया एक युवक डूब गया। घटना के बाद कोतवाली पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और युवक को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जानकारी के अनुसार, शिवम नाम का युवक अपने तीन दोस्तों के साथ उमडार डैम में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस और घरवालों को इसकी खबर दी। खलेसर मोहल्ले का रहने वाला था शिवम डूबने वाले युवक की पहचान जिला मुख्यालय के खलेसर मोहल्ले के रहने वाले शिवम के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग डैम पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और शिवम के घरवाले भी मौके पर पहुंचे। लगातार जारी है तलाश पुलिस ने तुरंत एसडीआरएफ टीम को बुलाया। सात सदस्यों वाली एसडीआरएफ की टीम ने नाव की मदद से डैम में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। खबर लिखे जाने तक एक घंटे से ज्यादा समय से तलाश जारी थी, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल पाया था। एसडीआरएफ के अधिकारी राहुल साहू ने बताया कि उनकी सात सदस्यीय टीम लगातार पानी में युवक की खोज कर रही है और अभियान जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *