![]()
तरनतारन के पट्टी क्षेत्र की पुलिस चौकी कैरों के बाहर दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया है। यह धरना पानी के विवाद को लेकर एक दिव्यांग व्यक्ति पर हुए हमले के मामले में पुलिस द्वारा बनाए गए कथित झूठे क्रॉस केस को खारिज न करने के विरोध में दिया जा रहा है। धरने की अगुवाई कर रहे दिव्यांग यूनियन के नेता हरभजन सिंह चूसलेवड़ ने बताया कि 18 मई 2024 को सराली मंड निवासी दिव्यांग गुरसाहब सिंह पर मनदीप सिंह, नवनीत सिंह और स्वराज सिंह ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। इस हमले में गुरसाहब सिंह की बहन भी गंभीर रूप से चोटिल हो गई थीं। इस घटना के संबंध में थाना पट्टी में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर नंबर 64/24 दर्ज की गई थी। झूठा क्रॉस केस दर्ज कराने का आरोप यूनियन नेता ने आरोप लगाया कि खुद को बचाने के लिए आरोपियों ने बाद में अपने शरीर पर खुद ही चोटें लगाईं और पीड़ित पक्ष के खिलाफ ही पुलिस से मिलकर एक झूठा क्रॉस केस दर्ज करवा दिया। उन्होंने दावा किया कि डॉक्टरों की मेडिकल रिपोर्ट में भी आरोपियों की चोटों को संदिग्ध बताया गया था। 2 साल से चक्कर काटने को मजबूर, न्याय न मिलने पर धरना दिव्यांग प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस के उच्चाधिकारी भी इस क्रॉस केस को गलत मानते हैं, लेकिन इसके बावजूद पिछले दो सालों से पुलिस इस झूठे केस को रद्द नहीं कर रही है। पुलिस प्रशासन के ढुलमुल रवैये से परेशान होकर और न्याय की गुहार लगाते हुए आखिरकार दिव्यांगों को पुलिस चौकी के बाहर पक्का मोर्चा लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। धरना दे रहे नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक पीड़ित को न्याय नहीं मिलता और झूठा पर्चा रद्द नहीं होता, तब तक यह धरना अनिश्चितकाल के लिए जारी रहेगा।
Source link
तरनतारन में साथी पर केस से दिव्यांगों नाराज:कैरों चौकी के बाहर दिया धरना- बोले पानी विवाद में हमला किया, झूठा केस कराया
